सतना, भास्कर हिंदी न्यूज। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वाधान में एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपर के निदेर्शानुसार मा.आर.के. सोनी अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में एवं डी0पी0 मिश्रा सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को महिला सशक्तिकरण हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में श्री मिश्रा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता श्रीमती वर्षा मिश्रा एवं श्रीमती अंजना तिवारी प्रथम सत्र एवं द्वितीय सत्र में कानून की बारीकियों को समझाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सहायता अधिकारी सुभाष चैधरी द्वारा महिलाओं को जागरूक करने हेतु उनके अधिकार एवं सामाजिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में सौरभ सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, टी.बी. सिंह सीईओ जनपद पंचायत, श्याम किशोर द्विवेदी सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास भी उपस्थित रहे।
![](https://bhaskarhindinews.com/wp-content/uploads/2020/10/cbc.jpg)