Friday , May 17 2024
Breaking News

अनिल कपूर की बेटी रिया बॉयफ्रेंड करण के साथ करेंगी शादी, जुहू में घर पर ही होगा समारोह

Reha kapor and karan boolani: digi desk/BHN/बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर 14 अगस्त, 2021 को अपने लॉन्गटाइम पार्टनर करण बुलानी से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शादी रिया कपूर के जुहू बंगले में होने वाली है। शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। कपूर परिवार ने आगामी कार्यक्रम के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं बताया है। वहीं अनिल कपूर या सोनम कपूर की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

हालांकि अनिल कपूर के घर पर चल रही सजावट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें शादी की ओर इशारा करती हैं। इंटरनेट पर लोग लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि ये सजावट शादी के लिए ही है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई पक्की सूचना नहीं मिली है। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने कहा कि इस शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि अभी तक न तो रिया और न ही करण ने शादी पर कोई टिप्पणी की है।

रिया एक फिल्म निर्माता और स्टाइलिस्ट हैं, उन्होंने करण जौहर के साथ काम किया है। वह कथित तौर पर कई विज्ञापनों से जुड़ी रही हैं।पिछले महीने सोनम कपूर लंदन से वापस भारत आईं थी और अब परिवार के इस खास दिन के लिए उनके पति आनंद आहूजा भी भारत आए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

धोनी और उनकी पत्नी को मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है जान्हवी कपूर

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *