Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Taliban rule: जहां होता है तालिबान का राज, वहां बना दिए जाते हैं महिलाओं के लिए कड़े नियम, जानिए हर अत्याचार के बारे में

Taliban rule in Afghanistan: digi desk/BHN/ तालिबान से हर देश दूर रहना चाहता है, क्योंकि जहां तालिबानी होते हैं, वहां किसी ओर का राज नहीं होता। जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से ही इसकी खबर सुर्खियों में है। तालिबान ने अफगानिस्तान के आधे से ज्यादा जिलों पर कब्जा कर लिया है। जहां तालिबान का राज होता है वहां आम इंसान कभी भी खुश नहीं रह सकता और अभी अफगानिस्तान के कुछ ऐसे ही हालात हैं। लोगों पर अत्याचार करने के साथ-साथ तालिबान महिलाओं के लिए कड़े नियम लागू करता है। जिस भी जगह तालिबान का प्रभुत्व ज्यादा होता है, वहां महिलाओं के लिए नियम बना दिए जाते हैं।

इन नियमों के मुताबिक महिलाओं की स्वतंत्रता छीन ली जाती है, वह सार्वजनिक तौर पर काम नहीं कर पाती और उनके पहनावे से लेकर उनकी एक्टिविटी पर कई तरह के बैन लगा दिए जाते हैं। ऐसे ही कई कड़े नियमों के साथ तालिबान महिलाओं की स्वतंत्रता छीन लेता है। चलिए आज हम बात करते हैं कि जिस जगह तालिबान का राज होता है, उस स्थान पर महिलाओं की क्या स्थिति होती है?

महिलाओं का घर से बाहर जाना मना है

तालिबानियों के नियम आम नागरिकों के लिए किसी सजा से कम नहीं होते हैं। अगर आप भी इन नियमों के बारे में जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे। एक ऐसा ही इनका खास नियम है, जिसके दौरान महिलाएं सार्वजनिक तौर पर हंसी मजाक नहीं कर सकती हैं इतना ही नहीं उनके कहीं आने जाने पर भी बैन लगा दिया जाता है और वह अकेले कहीं जा भी नहीं सकती हैं ऐसे में अगर कोई महिला बाहर जाकर काम करने की सोचे तो उसे ऐसी स्थिति में काम छोड़ना ही पड़ेगा। अगर उनका बाहर जाना ज्यादा ही जरूरी है तो वह पुरूष के साथ बाहर जा सकती हैं लेकिन बाहर जाते समय कपड़ों का विशेष ध्यान देना है। क्योंकि कपड़ों को लेकर कोई रियायत नहीं दी जाती है। ऐसे में उन्हें खुद को पूरी तरह से ढंक कर जाना होता है।

महिला डॉक्टर ही करेगी महिला का इलाज

तालिबान फिलहाल अफगानिस्तान पर कब्जा किए हुए है ऐसे में Revolutionary Association of the Women of Afghanistan की वेबसाइट से पता चला कि महिलाएं काम के लिए बाहर नहीं जा सकती हैं। इतना ही नहीं बाहर जाकर किसी पुरूष दुकानदार से सामान भी नहीं खरीद सकती हैं। अगर कोई महिला बीमार हो जाए तो ऐसे में उसका इलाज महिला डाॅक्टर ही करेगी। इस वेबसाइट के माध्यम से यह भी पता चलता है कि महिलाओं के काॅस्मेटिक इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इसके अलावा कोई भी महिला पुरूष से हाथ नहीं मिला सकती है और ज्यादा जोर से हंस भी नहीं सकती है।

हाई हील पहनने से लेकर गाड़ी तक चलाना मना है

हाई हील्स पहनना हर महिला का शौक होता है, ऐसे में जहां तालिबान का राज होता है, तो वहां पर महिलाओं को ये शौक भी खत्म करना पड़ता है। दरअसल इस वेबसाइट के माध्यम से यह भी पता चला कि महिलाओं के हाई हील्स फुटवियर पहनने पर भी मनाही है। इतना ही नहीं महिलाएं टैक्सी में भी नहीं बैठ सकती है, बाइक और साइकिल नहीं चला सकती है, किसी भी खेल में हिस्सा नहीं ले सकती है। यहां तक कि महिलाएं नदी में कपड़े भी नहीं धो सकती हैं, न ही बालकनी और खिड़की से बाहर झांक सकती हैं। महिलाओं की फोटो क्लिक करने पर भी बैन लगा दिया जाता है। इसके अलावा किसी भी विज्ञापनों में भी किसी भी महिला की तस्वीर नहीं होनी चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

पीएम प्रचंड आज करेंगे बहुमत परीक्षण का सामना

काठमांडू भारत के पड़ोसी देश नेपाल में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री पुष्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *