Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Amazing: छोटी उम्र में हैरान कर देने वाली प्रतिभा, 5 साल की बच्ची ने पांच मिनट में सुनाए 30 श्लोक

Amazing, Five year old girl reactes shlokas in just five minutes: digi desk/BHN/ संस्कृत का श्योक याद करना और उनका ठीक से उच्चारण सीखना आसान काम नहीं है। पंडित सालों की मेहनत के बाद इसे याद कर पाते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली एक पांच साल की बच्ची ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। छोटी उम्र में श्लोक का अच्छे से बोलती हैं। वहीं अनोखा रिकॉर्ड भी अपना नाम किया है। लड़की का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया।

5 मिनट में सुनाए 30 श्लोक

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स डॉट कॉम में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं। उस आयु में पुणे की 5 साल की माहिका ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है। माहिका ने पांच मिनट के अंदर 30 श्लोक सुनाया है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जिसके बाद माहिका का नाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

मां ने की श्लोक याद करने में सहायता

माहिका की मां सारिका ने कहा कि उनकी पुत्री हर सुबह भागवत पुराण के श्लोक पढ़ने का प्रयास करती थी। तब उन्हें अपनी बेटी के रुची के बारे में पचा चला। फिर सारिका ने माहिका को श्लोक याद करने में सहायता की और अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा दिलवाया। उन्होंने कहा कि मैंने श्लोक पढ़ते हुए माहिका का एक वीडियो भेजा था। फिर उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का पुरस्कार जीत लिया। माहिका छोटी होने के बावजूद संस्कृत के श्लोकों का अच्छे से उच्चारण करती है।

स्कूल प्रिंसिपल ने दी शुभकामनाएं

सारिका ने कहा कि उनके घर में हर सुबह भगवान की पूजा होती है। इसी का प्रभाव उनकी बेटी पर पड़ा है। माहिका के स्कूल की प्रिंसिपल श्रुतिका ने बताया, मैं इस जीत के लिए माहिका को शुभकामनाएं देती हूं। माहिका हमारे स्कूल की छात्रा है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।

About rishi pandit

Check Also

हेमंत सोरेन को डबल झटका, चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट का जमानत से इनकार

नईदिल्ली / रांची सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *