Thursday , May 16 2024
Breaking News

Kareena kapoor: करीना कपूर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, अपनी किताब से धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगा आरोप

kareena kapoor: digi desk/BHN/ बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान मुश्किल में पड़ गई है। उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। करीना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी प्रेग्रेंसी के अनुभवों के ऊपर एक बुक लिखी है। जिसका टाइटल प्रेग्रेंसी बाइबल है। जिसके कारण ईसाई समुदाय के लोगों में नाराजगी है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मामला महाराष्ट्र के बीड का है। यहां अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में करीना कपूर खान और दो अन्य के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज करवाई है। शिंदे का कहना है, पवित्र नाम बाइबिल को किताब के शीर्षक में लिखा गया है। जिससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। उन्होंने आईपीसी के सेक्शन 295-ए के तहत केस दर्ज की मांग की। थाना प्रभारी साईनाथ थॉम्ब्रे ने कहा कि घटना यहां नहीं हुई। इसलिए यहां केस दर्ज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मैंने शिकायत मुंबई में दर्ज करवाने को कहा है।

बेबो की किताब हाल में पब्लिश हुई है। इस बुक में उन्होंने अपनी प्रेग्रेंसी के दौरान अनुभवों को शेयर किया है। जिसका शीर्षक Kareena Kapoor Khan Pregnancy Bible है। उन्होंने बुक अदिति शाह भीमजानी के साथ मिलकर लिखि है। इसे जगरनॉट बुक्स ने प्रकाशित किया है। बता दें करीना कपूर ने इस साल मार्च में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ-करीना के अपने बेटे को जेह बुलाते हैं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक नाम की घोषणा नहीं की है।

About rishi pandit

Check Also

हिना खान की वेब सीरीज नामाकूल का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

मुंबई  छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान आज इंडस्ट्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *