Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Sun Transit : 19 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे सूर्य देव, जानिए इन चार राशियों पर क्या होगा असर

Sun Transit 2021: digi desk/BHN/ सूर्य देव 16 जुलाई, शुक्रवार के दिन अपनी राशि बदलने वाले हैं। इस दिन सूर्यदेव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसी वजह से इस दिन को कर्क संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इसके बाद 17 अगस्त तक सूर्य इसी राशि में गोचर करेंगे। कर्क संक्रांति से ही सूर्य के दक्षिणायन की शुरूआत होती है और आने वाले महीनों में वो दक्षिण की तरफ दिखाई देते हैं। सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। हालांकि इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर मेष, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों पर होगा। आइए जानते हैं इस घटना का किस राशि के लोगों पर क्या असर होगा।

मेष राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि से जातकों को विषेश लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी और पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों का नतीजा आपके पक्ष में आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए यह सही समय है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। घर में धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। निवेश के लिए समय बेहतर है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग है। व्यापारियों को लाभ होगा। हालांकि सेहत को लेकर सावधान रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय उत्तम है। व्यापार में लाभ होने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन भी बेहतर होगा। सरकारी कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। सेहत में पहले की तुलना में सुधार होगा।

About rishi pandit

Check Also

पैरों के तलवे पर ये शुभ चिन्ह: राजयोग के प्रतीक

सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक संरचना के आधार पर ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *