Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Croatia: भूकंप के बाद बने 100 गड्ढे, हैरानी में पूरी गांव, जानिए क्या है इसकी वजह

Croatia: digi desk/BHN/ साल 2020 पूरी दुनिया के लिए मुसीबतों से भरा था। इस साल कोरोना महामारी ने हर देश में तबाही मचाई और अलग-अलग समय पर पूरी दुनिया में लॉकडाउन रहा। लेकिन क्रोएशिया के लोगों के लिए साल 2021 और भी चौकाने वाला रहा है। यहां साल 2021 की शुरुआत से पहले एक भूकंप आया था। इससे पूरा देश दहल गया था। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से 5 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद राजधानी से 40 किलोमीटर दूर मेसेनकानी नामक गांव में रहस्यमयी गड्ढे बनने शुरू हो गए।

इन गड्ढों को सिंकहोल कहते हैं। पहले बोरोजेविसी में एक सिंकहोल बना, जिसका व्यास करीब 98 फीट व्यास का है और 49 फीट गहरा है। आईएपएल साइंस की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी के अंत तक 54 जगहों पर सिंकहोल बन चुके थे। वहीं मार्च के महीने तक इनकी संख्या 100 के करीब पहुंच गई।

शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी कई सिंकहोल बने हैं। कई लोगों के घरों में भी बिना भूकंप के सिंकहोल बने और ईंटें नीचे गड्ढे में गिर गईं। इससे इमारतों में दरारें दिखाई देने लगीं और लोग डर गए।

मेसेनकानी गांव के लोग इन सिंकहोल से परेशान हैं। उनका कहना है कि यहां चारों तरफ बने सिंकहोल किसी भी दिन उन्हें अपने अंदर समाहित कर सकते हैं। हो सकता है कि उन्हें कुछ दिन में सरकार के कहने पर यह जगह छोड़नी पड़े। ये गड्ढे बेहद खतरनाक हैं, क्योंकि ये अचानक बनते हैं और उनमें पानी भर जाता है।

आमतौर पर भूकंप के चलते सिंक होल बनने की घटनाएं कम ही होती हैं। इसलिए क्रोएशिया में बन रहे सिंकहोल से वैज्ञानिक भी चिंता में हैं। सिंक होल्स का मतलब है धरती का फटना। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पृथ्वी में एक के ऊपर एक कई परते हैं। इनमें ऊपरी परतें पत्थरों से बनी हैं। इन पत्थरों में चूना पत्थर या डोलोमाइट और जिप्सम भी शामिल हैं। जब इनमें छेद होने पर पानी भर जाता है, तब ये पानी चट्टान को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है और जब यह चट्टान खोखली और कमजोर होकर ढह जाती है, जिससे सिंक होल बन जाता है।

क्रोएशिया में कई दर्जन प्राकतिक गुफाएं हैं। इनमें से तीन गुफाएं 3,261 फीट से अधिक गहरी हैं। जब पानी जमीन के नीचे बहता है तब वह चूना पत्थर की परत के साथ रासायनिक क्रिया करके उसे खत्म कर देता है। इसी वजह से ऐसी गहरी गुफाएं बनती हैं। इन गुफाओं की वजह से भी सिंकहोल बनते हैं।

कई बार जब सूखे के बाद बारिश आती है तो दरारों से धरती के अंदर जाने वाला पानी ऊपरी परत को निचली सतह से अलग कर देता है। इससे भुस्खलन होने लगता है और चट्टान की परतें उधड़ने लगती हैं। इसकी वजह से भी सिंकहोल बनते हैं।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका ने अपनी जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइलों को भारत में बनाने की पेशकश की

नई दिल्ली अमेरिका ने अपनी प्रसिद्ध जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइलों को भारत में बनाने की पेशकश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *