
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जनशिक्षण संस्थान सतना और भारत स्काउट गाईड के संयुक्त तत्वाधान में जिला पंचायत सतना के कार्यालय परिसर में श्रमदान, स्वच्छता और औषधीय पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीईओ जिला पंचायत हरेन्द्र नारायण ने परिसर में हरसिंगार, आम और कटहल के पौधे रोपे। जिला पंचायत परिसर में जनशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थी, कर्मचारी और स्काउटर्स द्वारा स्वच्छता श्रमदान भी किया गया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक आरके सनाढ्य, डा0 अजय तिवारी जिला स्काउट सचिव प्रमेन्द्र गौतम भी उपस्थित रहे।
जिले में अब तक 147.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में इस वर्ष 1 जून से 29 जून 2021 तक 147.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 270.8 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 302.4 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 128.6 मि.मी., बिरसिंहपुर में 166 मि.मी., रामपुर बघेलान में 135 मि.मी., नागौद में 106 मि.मी., जसो (नागौद) में 61.7 मि.मी., उचेहरा में 127 मि.मी., मैहर में 69.3 मि.मी., अमरपाटन में 107 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 152.8 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 238.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
Bhaskar Hindi News