Sunday , April 28 2024
Breaking News

Asteroid Alert: पृथ्वी के बेहद करीब पहुंचा हवाई जहाज जितना बड़ा एस्टाॅरोइड, जानिए कितना बड़ा है खतरा

Asteroid near earth:digi desk/BHN/ NASA ने इस सप्ताह के अंत तक एक बड़े एस्टेराइड को पृथ्वी के निकटतम से गुजरने के संकेत दिए हैं। उन्होनें बताया कि यह क्षुद्रग्रह एक यात्री विमान के आकार का रहेगा। जिसका नाम 2021 LV2 रखा गया है। इस क्षुद्र ग्रह को लेकर नासा के वैज्ञानिकों का मनना है कि इसकी लंबाई लगभग 100 फीट यानी 30 मीटर की है और इसका आकार एक हवाई जहाज के अकार का है। इसे धरती पर सबसे बड़े जीव ब्लू व्हेल जितना बड़ा भी बताया जा रहा है। यह एस्टोराॅइड अंतरिक्ष में पृथ्वी की ओर 7.4 किलोमीटर प्रति सेकंड की चाल से या 26,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गति कर रहा है। इसकी गति से अनुमान लगाते हुए नासा ने इसका विश्लेषण कर पता लगाया कि यह क्षुद्रग्रह 26 जून शनिवार को पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरेगा। इसे लेकर यह भी बताया जा रहा है कि जब यह चट्टान पृथ्वी के निकट होगी तो इसकी और पृथ्वी की दूरी लगभग 1.7 मिलियन किलोमीटर के समानातंर होगी। नासा के अनुसार अगर अभी भी देखा जाए तो पृथ्वी के सबसे निकट अगर कोई वस्तु है तो वह यही स्टोराॅइड 2021LV2 है।

इस एस्टोराॅइड को लेकर नासा ने अपनी जेपीएल वेबसाइट पर कहा कि ‘‘एनईओ धूमकेतु और क्षुद्रग्रह को पास के ग्रह से गुरूत्वाकर्षण के आकर्षण के कारण उनकी स्थिति में बदलाव हुआ है इसी वजह से यह एस्टाॅरोइड पृथ्वी के निकट से 26 जून को गुजरने वाला है। विशाल ग्रह जैसे बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून अरबों धूमकेतुओं के समूह से बने हैं और इन समूहों को बनने में जो चट्टान के टुकड़े बच गए हैं उन्हें हम एस्टाॅरोइड के रूप में देखते रहते हैं। पृथ्वी के निकट आने वाले इस क्षुद्रग्रह में भी बुध, शुक्र और मंगल के अवशेष शामिल हैं।

क्षुद्रग्रह को पृथ्वी की निकटता से गुजरने को लेकर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इसे चेतावनी देते हुए बताया कि यह चट्टान पृथ्वी के लिए खतरा भी हो सकती है। यह संभावित रूप से हमारे ग्रह से टकरा भी सकती है। इतना ही नहीं इसका आकार जितना बड़ा है और जितनी स्पीड से यह पृथ्वी की ओर आ रहा है उसके अनुमान से अगर यह पृथ्वी से टकराता है तो पृथ्वी को इससे बहुत नुकसान भी हो सकता है।

About rishi pandit

Check Also

यूक्रेन की फिर मदद करेगा अमेरिका, किया 50,000 करोड़ की सैन्य सहयता का ऐलान

 वॉशिंगटन रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *