Death of son of doctor who married sons teacher:digi desk/BHN/इंदौर/ खुद से 15 साल छोटी और बेटे की टीचर से विवाह रचाने वाले 50 वर्षीय डॉक्टर जितेंद्र पिंडोरिया के बेटे यशवंत की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। स्वजनों ने हार्ट अटैक बताते हुए आनन फानन दाह संस्कार भी कर दिया। गांव में खबर फैल गई कि यशवंत ने गोली मारकर खुदकुशी की है। पुलिस ने गोली चलने से इन्कार किया लेकिन बंदूक जप्त कर ली है।
कंपेल चौकी एसआइ विश्वजीतसिंह तोमर के मुताबिक शाम करीब पांच बजे गोली मारने की खबर मिलने के बाद पुलिस सक्रीय हुई थी। जब तक स्वजन यशवंत का अंतिम संस्कार कर चुके थे। उन्होंने बताया कि यशवंत फॉर्म हाउस पर गया था। वह दो दिन से खाना नहीं खा रहा था। दोपहर को छोटा भाई मयंक उसे बुलाने गया तो लाश देख चौक गया। स्वजनों पुलिस को बताए बगैर यशवंत का दाह संस्कार भी कर दिया। शाम को जानकारी मिली यशवंत ने तो गोली मार कर खुदकुशी की है।
फेरे लेते रंगे हाथ पकड़ा था
डॉक्टर जितेद्र को शनिवार सुबह पत्नी कांता, पिता मांगीलाल और बेटे यशवंत सहित अन्य लोगों ने खंडवा रोड़ स्थित होटल में टीचर लक्ष्मीप्रिया से फेरे लेते हुए पकड़ लिया था। लक्ष्मीप्रिया यशवंत की टीचर रही है।