Friday , July 5 2024
Breaking News

Guru Grah Rashi Parivartan: 20 जून से वक्री होंगे गुरु ग्रह, इन 5 राशियों के लिए होगा फायदेमंद

Guru Grah Rashi Parivartan: digi desk/BHN/ भारतीय ज्योतिष विज्ञान में बृहस्पति ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धर्म, विवाह, संतान आदि के लिए प्रभावकारी माना जाता है। इसके अलावा बृहस्पति ग्रह को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं तो वहीं मकर राशि में इन्हें नीच माना जाता है। 20 जून को देवगुरु बृहस्पति की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति 20 जून को कुंभ राशि में वक्री गति से चलेंगे।

इसके बाद बृहस्पति ग्रह 18 अक्टूबर 2021 को पुन: मार्गी होंगे। हालांकि ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक गुरु मकर राशि में गोचर करने लगेंगे जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं। गुरु अपनी वक्री अवस्था में 14 सितंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और मार्गी भी इसी राशि में होंगे। फिर इसके कुछ समय बाद 21 नवंबर को गुरु फिर से कुंभ राशि में आ जाएंगे। 20 जून को बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन का इन राशियों को फायदा होने की पूरी संभावना है –

मेष राशि

देवगुरु बृहस्पति के वक्री होने से मेष राशि को अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल रहेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत सृजित होंगे। नई योजनाएं सफल हो सकती है। नया रोजगार मिलने की पूरी उम्मीद है। पदोन्नति हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से कहीं प्यार तो कहीं तकरार का हो सकती है, लेकिन आपसी प्रेम में कमी नहीं आएगी। व्यापार में लाभ मिलने की पूरी संभावना है। संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है और धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि

किए गए कार्य में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार में निवेश की योजना बनाएंगे तो लाभ मिल सकता है। यात्राओं से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार रहेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। देवगुरु बृहस्पति की अपार कृपा बनी रहेगी।

धनु राशि

साहस और पराक्रम से आपके रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आत्मविश्वास के साथ अपनी बातों को रखेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग सफल होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है जो आपसी सूझबूझ से दूर किया जा सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। किसी करीबी रिश्ते में खटास आ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के छात्रों के लिए यह समय शुभ संदेश लेकर आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कई मामलों में भाग्योदय होगा, जिससे लाभ होने की पूरी संभावना है। सेहत में सुधार हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। कर्ज लेने और देने से बचना होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से हानि भी हो सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो कार्य में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

मनी प्लांट वास्तु: धन और समृद्धि के लिए टिप्स

​मणि पौधे को धन देने वाला पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *