Sunday , September 29 2024
Breaking News

Manoj Bajpayee Wife: करिश्मा और ऋतिक के साथ काम कर चुकी हैं मनोज वाजपेयी की पत्नी शबाना, बॉबी देओल के साथ किया था डेब्यू

Manoj Bajpayee Wife:digi desk/BHN/ अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘द फैमिनी मैन’ का दूसरा सीजन रिलीज होने के बाद मनोज वाजपेयी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज में मनोज वाजपेयी ने अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया है। बॉलीवुड में उनका कद भी काफी बड़ा हुआ है। लगातार चर्चा में रहने के कारण मनोज के बारे में तो सभी जान गए हैं, पर उनकी पत्नी के बारे में लोगों को शायद ही पता है। यहां हम उनकी पत्नी शबाना रजा के बारे में बता रहे हैं। शबाना पर्दे पर ऋतिक रोशन और बॉबी देओल जैसे एक्टर के साथ रोमांस कर चुकी हैं।

बॉबी देओल के साथ आई थी शबाना की पहली फिल्म

शबाना रजा ने बॉबी देओल के साथ करीब फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका नाम नेहा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन, सिंपल लड़की के रोल में नेहा ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म के गाने और नेहा की खूबसूरती लोगों को खासी पसंद आई थी। इसके बाद शबाना ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फिजा’ में काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं। फिजा फिल्म का गाना ‘आजा माहिया’ काफी मशहूर हुआ था।

फिल्मी करियर शुरू करने के लिए बदला नाम

शबाना ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपना नाम बदल दिया था। उन्होंने शबाना की बजाय नेहा के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। उनका कहना था कि वो इस नाम से खुश नहीं थी, लेकिन दबाव में उन्हें ऐसा करना पड़ा। उन पर यह नाम थोपा गया था। लोग नहीं चाहते थे कि वो बॉलीवुड में अपने नाम से पहचान बनाएं। एक इंटरव्यू के दौरान शबाना ने बताया था कि जब उनकी पहली फिल्म करीब रिलीज हुई थी। उसी समय मनोज वाजपेयी की फिल्म सत्या आई थी। इसी वक्त दोनों की दोस्ती हुई थी और एक कनेक्शन बन गया था। जो आगे चलकर पति-पत्नी के रिश्ते में बदल गया।

एक बेटी के माता-पिता है मनोज और शबाना

मनोज बाजपेयी और शबाना रजा ने साल 2006 में शादी रचाई थी। ये दोनों एक बेटी के माता पिता भी हैं, जिसका नाम अवा नालिया है। शबाना रजा ने शादी के बाद फिल्मों की दुनिया से किनारा कर लिया। वो अपना वक्त परिवार को देती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो मिसेज बाजपेयी बनकर बहुत खुश हैं।

About rishi pandit

Check Also

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने यश चोपड़ा की 92वीं जयंती पर वाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की

  मुंबई,  यश राज फिल्म्स की परोपकारी शाखा, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने अपने संस्थापक यश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *