Sunday , September 29 2024
Breaking News

Weekly Horoscope 13 to 19, june: इन राशि वालों की किस्मत चमका देगा यह हफ्ता, पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) कार्यस्थल व निजी संबंधों में नई शुरुआत करते समय अपने विचारों को लेकर आग्रही व मुखर रहेंगे। साहस के साथ सच को स्वीकार करेंगे। विविध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य-संस्कृति में बेहतर तालमेल हेतु अन्य लोगों को नजरिए में बदलाव के लिए प्रेरित करेंगे। व्यावसायिक मामलों को हल करेंगे, लेकिन अहं पर नियंत्रण रखें। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गोल्डन यलो

वृष (21 अप्रैल-21 मई): निजी संबंधों व व्यावसायिक कार्यों को लेकर प्रसन्न व संतुष्ट महसूस करेंगे। हालांकि कुछ बदलाव दस्तक दे सकते हैं, जो आरंभ में नकारात्मक लगेंगे, लेकिन अंत में फायदेमंद साबित होंगे। जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी, चाहे दिल का मामला हो या व्यावसायिक। धन से जुड़े मामले आपकी इच्छा के अनुरूप हल होंगे। पारिवारिक विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। खानपान के अतिरेक से बचें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: वाइन रेड

मिथुन (22 मई-21 जून): विभिन्न परिस्थितियों व लोगों से निपटने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग करेंगे। सटीक आकलन के अनुसार निर्णय व कार्यव्यवहार सुनिश्चित करेंगे। संवाद की कुशलता महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी। सुखद समाचार लेकर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। प्राथमिकताएं तय करने से काम ठीक से संपन्न होंगे। शब्दों पर नियंत्रण रखें। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा व भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। शुभ अंक: 14 शुभ रंग: साफ्ट ब्लू

कर्क (22 जून-22 जुलाई): कार्यस्थल पर नई शुरुआतें करेंगे व निजी संबंधों को प्रेम व प्रतिबद्धता से सिंचित करेंगे। स्वतंत्र रहकर निर्णय लेंगे। अपनी मौलिकता व रचनात्मकता को कायम रखेंगे। लक्ष्य व प्राथमिकताओं पर ध्यान देंगे। यश, भौतिक लाभ व प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। किसी प्रियजन के साथ सुखद सफर पर निकलेंगे। स्पष्ट दृष्टिकोण व ईमानदार सलाह से लोगों का दिल जीतेंगे। अहंकारी शख्स से सचेत रहें। बीमारी से उबरेंगे। शुभ अंक: 19 शुभ रंग: ब्राइट यलो

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): व्यावसायिक जीवन में भौतिक साधनों व भावनाओं का अतिरेक रहेगा। भौतिक जीवन का आनंद लेने के साथ ही अंतस की गहराई में जाकर समझदारी व ज्ञान को आत्मसात करेंगे। रचनात्मकता कायम रखेंगे। कार्य के विभिन्न पहलुओं को कुशलता से अंजाम देंगे व बेहतरीन परिणाम हासिल करेंगे। पारंपरिक कार्यव्यवहार से अलग सोच को नया कलेवर देंगे। जीवन में प्रेम दस्तक देगा, पर प्रतिबद्धता की अपेक्षा न रखें। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: ब्राउन

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): अपने भीतर के सच व बाह्य भूमिकाओं पर ध्यान देने का समय है। स्वयं को राजनीति के खेल में घिरा हुआ पाएंगे, जहां जरूरत के अनुरूप कभी अच्छाई तो कभी सख्ती का मुखौटा धारण करेंगे। अंतत: महसूस करेंगे कि किसी मुखौटे की जरूरत ही नहीं है। निरर्थक प्रयासों के बजाय कार्य कुशलता को निखारने पर ध्यान दें। काम को अधूरा न छोड़ें। धैर्य व लगन का समुचित फल मिलेगा। संबंधों को प्रेम से सींचें।शुभ अंक: 7 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): अंधेरी सुरंग का अंत होने वाला है। उजाले की किरणें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। एक गहन अंतर्दृष्टि, भावनाओं व सच से साक्षात्कार होगा। लंबे विछोह व कठिनाइयों के बाद रिश्ते पुन: मजबूत होंगे। कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम जीवन की दिशा बदल देंगे। जिसे बदल नहीं सकते उसे वृहत परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास करें। चीजें स्वत: परिवर्तित होंगी। आप बदलाव के मोड़ पर हैं। निर्णय लेने से पूर्व प्राथमिकताएं तय करें।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

 

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): परिवार संग सुखद वक्त बिताएंगे। प्रेम संबंध कल्पनालोक से निकलकर वास्तविकता में बदलेगा व खुशी देगा। भावनाएं आपके व्यावसायिक जीवन के निर्णयों को प्रभावित कर सकती हैं। निष्पक्ष रहकर फैसले लें। एक अल्प अवकाश ले सकते हैं। अपने सामाजिक दायरे में प्रवेश करने वाले नए लोगों के संबंध में अंतर्मन पर भरोसा करें। आध्यात्मिक जुड़ाव चेतना के उच्च स्तर पर ले जाएगा। संबंधों में अपने सच की तलाश करेंगे। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: ओल्ड रोज

 

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): भौतिक लाभ की स्थितियां बनेंगी। व्यावसायिक लक्ष्य पूरे करेंगे। उपहार या मूल्यवान वस्तु प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक व निजी जीवन में कुछ सकारात्मक बदलावों की ओर उन्मुख होंगे। नजरिया, प्राथमिकताएं व मूल्य बदल सकते हैं। प्रियजनों के प्रति प्रेम व व्यावसायिक जीवन में अपने विचार व्यक्त करेंगे। चीजों को किसी दिशा में खींचने के बजाय उन्हें स्वत: होने दें। ध्यान के जरिए व्यक्तित्व के उत्कर्ष को प्राप्त करें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रेड

 

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): यथार्थवादी व व्यावहारिक दृष्टि से समस्याओं के हल का प्रयास करें। कुछ कार्य बेहतरीन ढंग से पूरे होंगे तो कुछ में निराशा हाथ लगेगी। फलस्वरूप सफलता व असफलता के मिश्रित भाव रखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। धन, संसाधनों, ऊर्जा का संचय करें। वृष राशि के शख्स से सहयोग मिलेगा। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। स्वैच्छिक व कलात्मक अभिरुचि के कार्यों में खुशी मिलेगी। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): खूबसूरत अतीत को अलविदा कहकर वक्त की धारा के साथ बहने का यह समय है। कार्य परिस्थितियों व रिश्तों में जब आगे बढ़ने के रास्ते बंद होते दिखें तो उनसे निकलकर नई राहों पर कदम बढ़ाएं। जिनसे जुड़ाव रखते हैं उन पर भावनात्मक निर्भरता से सिर्फ तकलीफ बढ़ेगी। अपनी तरक्की की जमीन तैयार करें। धन का प्रबंधन करें व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पेशे में नया अवसर प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: डीप ब्लू
मीन (20फरवरी-20मार्च): निजी व आत्मीय संबंधों में आनंद का अनुभव करेंगे। अल्प अवकाश के दौरान सुकून प्राप्त करेंगे। अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट व आत्ममुग्ध होकर आलस्य में घिर सकते हैं, जिससे बचना होगा, क्योंकि अभी आपको बहुत कुछ हासिल करना है। खेलों में भागीदारी से नई ऊर्जा प्राप्त करेंगे। अपनी खुशियां व रचनात्मकता दूसरों संग साझा करने का यह समय है। व्यावसायिक अनुबंध व धन के लेनदेन में लाभ प्राप्त करेंगे। शुभ अंक: 9 शुभ रंग:लोटस पिंक

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *