Friday , October 30 2026
Breaking News

क्या ममता बनर्जी से प्रेरित है Family Man 2 के PM Basu का किरदार, सीमा बिस्वास ने तोड़ी चुप्पी

Family Man-2:digi desk/BHN/ बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन का दूसरा सीजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस वेब सीरीज की कहानी से लेकर डायरेक्शन और एक्टिंग सब कुछ शानदार है। इसके साथ ही दूसरा सीजन देखने के बाद दर्शकों के मन में कई ऐसे सवाल भी हैं, जिनका जवाब उन्हें अभी तक नहीं मिला है। इनमें से एक है पीएम बासू का किरदार। कई दर्शकों का मानना है कि यह किरदार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से प्रेरित था। अब एक्ट्रेस सीमा बिस्वास ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि यह किरदार पूरी तरह से काल्पनिक था और इसका किसी भी वास्तविक इंसान से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें यह रोल ऑफर किया गया था, तब किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया था। उन्हें जल्दी में उनके किरदार के बारे में बताया गया था और उन्होंने यही सोचा था कि अगर वो भारत की प्रधानमंत्री होती तो कैसे रिएक्ट करती। साथ ही सीमा बिस्वास खुद भी बंगाली हैं। इस वजह से उन्हें यह रोल करने में आसानी हुई। द फैमिली मैन के दूसरे सीजन में सभी समस्याएं इसी किरदार की वजह से आती हैं, जो दोनों पक्षों के बीच चेन्नई में बात कराने के फैसले पर अड़ जाता है।

सीमा ने सिर्फ 3 दिन में खत्म की थी शूटिंग

अपने रोल के बारे में बात करते हुए सीमा ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि “यह छोटा रोल था, लेकिन किसी भी किरदार के स्क्रीन टाइम से मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मुझे फैमिली मैन का पहला सीजन बहुत पसंद आया था। मैनें एक बारे में पूरा सीजन खत्म कर दिया था। इसी वजह से जब उन लोगों ने मुझे यह रोल ऑफर किया तो मैने अपना काम जाने बिना ही हां कर दी। मैनें सिर्फ 2 से 3 दिन शूटिंग की पर यह अनुभव बहुत ही शानदार था।”

कहानी की वजह से हिट हुई है सीरीज

सीमा ने बातचीत के दौरान द फैमिली मैन की सफलता का क्रेडिट कहानी लिखने वालों को दिया है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से गहराई में जाकर यह कहानी लिखी गई है। वह शानदार है शूटिंग के दौरान भी लेखक समय-समय पर हस्तक्षेप कर रहे थे और उन्होंने कभी भी क्वालिटी के साथ समझौता नहीं किया। इसी वजह से यह सीरीज दर्शकों को खासी पसंद आ रही है। वहीं तीसरे सीजन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

About rishi pandit

Check Also

Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी की होस्टिंग ने लूटी महफिल, क्या सलमान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा?

साल 2010…बिग बॉस 4.. ये वो मौका था जब बड़े पर्दे के चुलबुल पांडे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *