Friday , October 30 2026
Breaking News

Balika Vadhu की आनंदी ने ठुकराए फेयरनेस क्रीम के 3 विज्ञापन, बोलीं- गोरेपन का मतलब सुंदरता नहीं

Balika Vadhu avika caur: digi desk/BHN/ टीवी सीरियल बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अविका कौर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं बल्कि उनका एक फैसला है। उन्होंने तीन फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से मना कर दिया है। छोटे परदे की फेमस एक्ट्रेस अविका का कहना है कि समय के साथ ब्यूटी क्रीमों ने ऐसी धारणा बनाई है, कि गोरेपन का मतलब सुंदरता है, पर हकीकत यह नहीं हैं। अविका ने ‘बालिका वधू’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अविका ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि ऐसे विज्ञापन छोटे बच्चों के दिमाग में गहरा असर करते हैं और वो उनके दिमाग में गलत धारणा नहीं बनने दे सकती है। उनके अनुसार सुंदरता आपके पूरे व्यक्तित्व से झलकती है। इसे गोरे रंग के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। गोरा रंग आपके अंदर आत्मविश्वास नहीं भरता और न ही आपको सुंदर बनाता है।

रंग के आधार पर भेदभाव गलत

अविका गौर का कहना है कि समाज में किसी के साथ रंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, “मैं इस सोच को बदलना चाहती हूं। मुझे विज्ञापन से मिलने वाले पैसों की चिंता नहीं है। ऐसी चीजें समाज पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए मैंने इन विज्ञापनों को करने से मना कर दिया है।

दक्षिण सिनेमा में काम करती हैं अविका

बालिका वधु से अपनी पहचान बनाने वाली अविका ने बाद में दक्षिण सिनेमा में काम किया। उन्होंने उय्यला जंपाला, सिनेमा चुपिस्ता मावा और गरि गडी 3 जैसी फिल्मों में काम किया है। उय्यला जंपाला के साथ साल 2013 में उन्होंने टॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें तीसरे साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। अविका सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वो अपनी तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सॉन्ग भी आया था, जिसमें वह आदिल खान के साथ नजर आई थीं।

About rishi pandit

Check Also

Harley Sprint 440: लॉन्च से पहले दिखा दमदार लुक, Hero के साथ मिलकर बनेगी हार्ले की नई क्रूजर

नई दिल्ली   दुनिया भर में बाइक लवर्स के बीच जो मुकाम हार्ले-डेविडसन का है वो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *