Monday , May 20 2024
Breaking News

Cinema: महिलाओं के अपमान को लेकर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज

Bhojpuri Cinema:digi desk/BHN/ भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार और गायक खेसारी लाल यादव आज कल विवादों में नजर आ रहे हैं। अभी हालही में मुंबई पुलिस में खेसारी लाल के ऊपर महिलाओं के अपमान में केस दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। उन पर पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है। शिकायत दर्ज किए जाने पर खेसारी के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत केस दर्ज किया गया है।

सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने खेसारी के फूहड़ता भरे अश्लील गाने पर उनके खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। इस शिकायत में कहा गया है कि खेसारी फूहड़ता भरे गाने बनाते हैं। ये सभी गाने अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। भारतीय दंड संहिता के अनुसार 292, 294, 354 के अनुसार शिकायत दर्ज की गई है। इसके साथ ही शिकायत में ये भी कहा गया है कि अभिनेता पिछले 10 साल से असभ्य गाने बना रहे हैं। महिलाओं के प्रति ऐसे गानों को लिखना और पैसे कमाना बेहद ही गलत है। शिकायत में खेसारी के एक गाने ‘चाची के बच्ची सपना में आती है’ का भी उल्लेख किया गया है। इस गाने के बारे में यह कहा गया है कि यह समाज में महिलाओं के प्रति स्पष्ट रूप से अपमान को दिखाता है।

मात्र 11000 रूपये से अपने करियर की शुरूआत करने वाले खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे मंहगे अभिनेता हैं। इनकी सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों और स्टेज शो से होती है। साल 2021 में ‘साजन चले ससुराल’ मूवी से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी। साल 2019 में वो पाॅपुलर रिएलिटी शो बिग बाॅस सीजन 13 में शामिल हुए थे जहां से उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए थे।

About rishi pandit

Check Also

कांस फिल्म फेस्टिवल मे कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा, हाई स्लिट गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कांस फिल्म फेस्टिबल में अपना जलवा बिखेरा है। 14 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *