Tuesday , July 9 2024
Breaking News

Rashifal Today 8 Jun: मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क, अन्य राशियों का ऐसा रहेगा आज का दिन

Rashifal Today 8 Jun: digi desk/BHN/ 12 राशियों में से हर जातक की राशि भी अलग-अलग होती है। 12 राशियों के मदद के हर व्यक्ति यह जान सकता है कि आज दिन का घटनाक्रम कैसा रहेगा और किस तरह की नकारात्मक और सकारात्मक घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। जातक के ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। इसी के आधार पर ज्योतिष के सुझावों को अपनाकर कार्य किया जा सकता है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज की भद्रा: प्रात: 11:25 बजे से रात्रि के 12:42 बजे तक।

विशेष: नक्षत्र एवं योग वृद्धि।

राशिफल

मेष: शासन सत्ता और अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया कार्य सफल होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नए सामाजिक संबंध स्थापित होंगे।

वृष: किसी कार्य में सफल होने पर जातक के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी और व्यापारिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहने का प्रयास करें। धार्मिक मामलों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं प्रेम मिलेगा।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होने के साथ व्यापारिक में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक व सामाजिक रिश्तों में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: रोजगार में क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक सम्मान भी बढ़ेगा और दांपत्य जीवन शांतिमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: धन, सम्मान आदि में बढ़ोतरी होगी। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ लंबित विशेष कार्य पूरा होगा।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: वैवाहिक जीवन शांतिमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

धनु: रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। परिवार में शांति रहेगी। भावुकता में लिया गया निर्णय परेशानी दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर: पारिवारिक दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। संतान के कारण आंशिक परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफल होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। नए सामाजिक व पारिवारिक संबंध स्थापित होंगे।

मीन: किया गया कार्य सफल होगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी से मतभेद रह सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

आज से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की यात्रा, है खास इसकी महिमा, जानें इस यात्रा का महत्‍व और इतिहास

 पुरी उड़ीसा के पुरी में 7 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *