Friday , July 5 2024
Breaking News

Nigeria: राष्ट्रपति का अकाउंट डिलीट करना पड़ा महंगा, इस देश ने Twitter पर तत्काल लगाया बैन

Example deleting the president account was expensive:digi desk/BHN/  बड़े नेताओं के अकाउंट से छेड़छाड़ करने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। अब नाइजीरिया ने ट्विटर को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया। नाइजीरिया के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि देश के कॉरपोरेट को नीचा दिखाने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वजह से नाइजीरिया की सरकार ने ट्विटर को अनश्चितकाल के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया है।

राष्ट्रपति का अकाउंट डिलीट करना पड़ा महंगा

ट्विटर ने दो दिन पहले ही नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी का आधिकारिक अकाउंट डिलीट कर दिया था। ट्विटर का कहना था कि राष्ट्रपति ने नियमों को तोड़ा है। इस वजह से उनका अकाउंट डिलीट किया गया है। इसके बाद नाइजीरिया की सरकार ने ट्विटर को सस्पेंड किया है। इस वजह से माना जा रहा है कि नाइजीरिया सरकार बदले की भावना से यह कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भारत में नए आईटी नियमों को लेकर भी केंद्र सरकार और ट्विटर आमने सामने आए थे।

राष्ट्रपति ने सिविल वार पर किया था ट्वीट

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने दक्षिण-पूर्व में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सिविल वार को लेकर ट्वीट किया था। इस युद्ध में 10 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। 1970 के दशक में यह युद्ध 30 महीने तक चला था।

राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा था “आज जो भी लोग गलत बर्ताव कर रहे हैं, वो नाइजीरियाई गृह युद्ध की जानकारी को लेकर काफी युवा हैं। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उस वक्त कितनी जानें गई थीं और कितना नुकसान हुआ था। हम 30 महीने तक मैदान में रहे थे और इस बार भी उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।” ट्विटर ने इस बयान को नियमों के खिलाफ बताते हुए इसे हटा दिया था।

About rishi pandit

Check Also

पाकिस्तान में एक और आतंकवादी मौत के घाट उतर चुका, इंडियन एयरलाइंस को किया था हाईजैक

लाहौर पाकिस्तान में एक और आतंकवादी मौत के घाट उतर चुका है। 1981 में इंडियन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *