Monday , October 7 2024
Breaking News

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पुनः देश में अव्वल

सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ एनीमिया मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एनीमिया मुक्त भारत के वर्ष 2020-21 के इण्डेक्स में मध्यप्रदेश प्रथम रहा है। वर्ष 2019-20 में भी मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान में प्रदेश को प्रथम स्थान मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। वर्ष 2020-21 के एनीमिया मुक्त भारत स्कोर-कार्ड में मध्यप्रदेश को मिली प्रथम रैंक में 64.1 प्रतिशत वेल्यू आँकी गई है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में आयरन फोलिक एसिड कव्हरेज अंतर्गत 6 से 59 माह के बच्चों का कव्हरेज 36.3 प्रतिशत, 5 से 9 वर्ष के बच्चों का कव्हरेज 71.6 प्रतिशत, 10 से 19 वर्ष के बच्चों का कव्हरेज 66.3 प्रतिशत, गर्भवती महिलाओं का कव्हरेज 95 प्रतिशत और धात्री माताओं का कव्हरेज 51.3 प्रतिशत रहा, जो अन्य प्रांतों से अधिक है।

राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैवविविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जैवविविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है।
मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार-2021 हेतु 31 अप्रैल 2021 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं। कोविड महामारी के कारण कोरोना कर्फ्यू की स्थिति में राज्य जैवविविधता बोर्ड को प्रविष्टियों प्राप्त नहीं हो पाई हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुये राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार-2021 हेतु प्रविष्टियों आमंत्रित करने की अवधि में वृद्धि करते हुए 31 जुलाई 2021 तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाईट www.mpsbb.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *