Saturday , July 6 2024
Breaking News

Chandra Grahan 2021 Timing in India: ऐसे देखें लाइव चंद्र ग्रहण, जानिए भारत व अन्य देशों में कब और कहां दिखेगा

Chandra Grahan 2021 Timing in India।digi desk/BHN/ अब से कुछ देर बाद साल का चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को दोपहर 2.17 मिनट से शुरू होगा, जो शाम 7.19 मिनट तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी बुध पूर्णिमा की वजह से आज लगने वाले चंद्र ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ ही हिस्सों में दिखाई देगा। आइये जानते हैं आज लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें-

चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं होगा मान्य

आज लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा क्योंकि यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और भारत के अधिकांश हिस्से में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं होगा। उपच्छाया ग्रहण को ज्योतिष ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। पूर्ण ग्रहण के समय भारत के अधिकांश हिस्सों में चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा।

देश के इन इलाकों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

ओडिशा में पुरी, भुवनेश्‍वर, कटक, पश्‍चिम बंगाल में कोलकाता, जलपायगुडी, सिलिगुडी, संपूर्ण अंडमान निकोबार द्वीप, असम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर इत्‍यादि प्रदेशों में खंडग्रास ग्रहण दिखाई देगा। शेष भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। कोलकाता में चंद्रमा शाम 6.15 मिनट पर निकलेगा और इस दौरान आंशिक चंद्रग्रहण की कुछ मिनट तक झलक दिखेगी और 6.22 मिनट पर यह समाप्त होगा।

इन देशों में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों सहित और ऑस्ट्रेलिया से यह पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण जापान, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, बर्मा, सिंगापुर, फिलीपींस, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका में भी साफ-साफ दिखाई देगा।

पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय

  • – चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 को बुधवार के दिन वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा
  • – चंद्रमा पर यह आंशिक ग्रहण दोपहर में 3.15 बजे शुरू होगा और शाम के समय 7.9 मिनट तक रहेगा।

ऐसे लाइव देख सकते हैं चंद्रग्रहण

यदि आप चंद्र ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट देखना चाहते हैं तो https://youtu.be/2Ktu20b3Vuw यूट्यूब लिंक पर भी लाइव देख सकते हैं।

चंद्र ग्रहण के दौरान रखें ये सावधानी

  • – चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं करें।
  • – भगवान की मूर्ति को ना छुएं और किसी मंदिर के दर्शन न करें।‌
  • – चंद्र ग्रहण के दौरान में भोजन नहीं पकाएं और खाना भी नहीं चाहिए।
  • – गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकलना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

  • – अपने इष्ट देव या भगवान की पूजा-अर्चना करें।
  • – चंद्र ग्रहण काल में घर में शांति बना‌कर रखें और ध्यान करें
  • – चंद्र ग्रहण के बाद दान करना फलदायी होता है।
  • – चंद्र ग्रहण के बाद घर को गंगाजल छिड़ककर साफ करना चाहिए।
  • – चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता अवश्य रखें
  • – चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं नारियल का गोला अपने पास जरूर रखें।

About rishi pandit

Check Also

मनी प्लांट वास्तु: धन और समृद्धि के लिए टिप्स

​मणि पौधे को धन देने वाला पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *