रीवा/मऊगंज, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के मऊगंज थाना अंर्तगत डगडौआ में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मृतक युवक की पहचान नही हो सकी है। बताया जाता है कि सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने हाइवे के नाली में एक यवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार सुबह के समय टहलने के लिए निकले लोगों ने नाली में युवक को पड़ा हुआ देखा तो लोगों ने माना कि कोई नशा कर यहां गिर गया होगा।लोगों ने जब उसे पास जाकर देखा तो वह उसकी सांसे नहीं चल रही थी। जिस पर उसकी सूचना डायल 100 को दी गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस आधिकारी
पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस के आला आधिकारियो को दिया गया। जिसके बाद एएसपी विजय डाबर, एसडीओपी मउगंज शैलेन्द्र शर्मा फारेंसिक एक्सपर्ट डा आरपी शुक्ला मौके पर पंहुचे और जांच में जुट गये। हत्या के कारणों का पता लागया जा रहा है तो वहीं युवक की पहचान के लिए आसपास के गांव के लोगों को भी बुलाया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं थाने की पुलिस अपने स्तर यह पता लगाने मे लगी है कि युवक कौन है। कहां से आ रहा था। उसका शव यहां कैसे पहुंचा। लेकिन अभी तक किसी भी सवाल के जवाब नही मिल सके हैं। वहीं अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि कही युवक की लाशा को कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका तो नहीं गया। फारेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।