hathras, Balrampur Crime:हाथरस. उत्तर प्रदेश में अपराध थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अभी हाथरस में युवकी के साथ दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बलरामपुर से हैवानियत की खबर आ गई। यहां कॉलेज के लिए घर से निकली 22 साल की युवती के साथ दरिंदगी की गई। घटनाक्रम गैंसड़ी क्षेत्र का है। खबर है कि रेप के दौरान छात्रा की कमर और पैर तोड़ दिए थे। अस्लताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि 22 वर्षीय छात्र सुबह 10 बजे बिमला विक्रम कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला कराने गई थी। रात करीब पौने आठ बजे बेटी विक्षिप्त हालत में घर पहुंची। मां ने दिनभर सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में उसकी मौत हो गई।
हाथरस केस: रात में ही अंतिम संस्कार पर वाल्मीकि समाज उबला
वहीं हाथरस केस में दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार रात में ही कर देने के विरोध में जिले में बुधवार को दिनभर बवाल मचा रहा। गुस्साया वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतर आया। बाजार बंद करा दिए। जुलूस रोकने पर पुलिस पर पथराव किया। आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। बाइक फूंक दीं। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार झड़पें हुईं। करीब एक घंटे तक चले इस उपद्रव के दौरान पूरे शहर में दहशत व्याप्त रही। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर हालात काबू में किए। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। वारदात को लेकर हर तरफ जबर्दस्त आक्रोश है। गुरुवार को भी हाईवे जाम किया गया। विपक्ष भी सड़कों पर उतर आया है। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच पीड़िता के पिता से मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये बात की। पिता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तो योगी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।