Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Elon Musk फिर बड़ा झटका, अरबपतियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचे

Billionaire Elon Musk:digi desk/BHN/ Tesla Inc. के मालिक Elon Musk को अपनी कंपनी के शेयरों में गिरावट के कारण एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दुनियाभर के धनकुबेरों की लिस्ट में अब एलन मस्क तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। ब्लूमबर्ग की लिस्ट में अब एलन मस्क तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। Bloomberg Billionaires Index की हाल ही में जारी की गई सूची में LVMH के चेयरमैन Bernard Arnault दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि एलन मस्क के एक नए ट्विटर पोस्ट से Bitcoin में भारी गिरावट देखने को मिला था। हालांकि एलन मस्क ने साफ कर दिया था कि उनकी कंपनी ने एक भी बिटक्वाइन नहीं बेची है। हालांकि कंपनी के शेयरों में टूट से उनकी संपत्ति में कमी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग की मंगलवार तक की लिस्ट में मस्क की संपत्ति 3.16 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 161 बिलियन डॉलर आ चुकी थी।

बेजोस, गेट्स लिस्ट में अभी भी आगे

दुनिया भर के रईसों की लिस्ट में Amazon के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) टॉप पर बने हुए हैं। बेजोस के पास कुल संपत्ति 190 बिलियन डॉलर है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स इस पूरी सूची में चौथे स्थान पर हैं। गेट्स के पास कुल संपत्ति 144 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 118 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

साथ ही अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति Warren Buffet की कुल संपत्ति 109 बिलियन डॉलर है और फिलहाल इस सूची में वॉरेन बफेट छठे स्थान पर हैं। लैरी पेज 105 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें और 101 बिलियन डॉलर के साथ सर्गेई ब्रिन आठवें पायदान पर हैं। ये दोनों गूगल के सह-संस्थापक हैं।

इसके अलावा Oracle Corporation के को-फाउंडर और एक्जीक्यूटिव चेयरमैन Larry Ellison इस लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 91.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व CEO Steve Ballmer इस सूची में 10वें पायदान पर हैं और उनकी पूरी संपत्ति 88.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

भारतीय धनकुबेरों में सिर्फ मुकेश अंबानी को स्थान

यदि भारत के अरबपतियों की बात की जाए तो इस सूची में भारत से सिर्फ उद्योगपति मुकेश अंबानी को जगह मिल पाई है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति (Mukesh Ambani Net Worth) 75.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है। साथ ही अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी 63.1 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

जून में 49% बढ़ा UPI से लेनदेन, प्रतिदिन हुए 66,903 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन

मुंबई UPI Transactions: यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए ट्रांजेक्शन में जोरदार इजाफा हुआ है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *