Saturday , October 5 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal 16 to 22 May: जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): एक अहम कार्य या रिश्ता समाप्त होने को है। अतीत को पीछे छोड़कर नई शुरुआतकरें। कुछ बेहतरीन घटित होने वाला है। दो अलग मुद्दे ध्यान व समय की मांग करेंगे। आलस्य का त्याग करें, क्योंकि कठिन परिश्रम से ही व्यावसायिक सफलता संभव है। कुछ समय के लिए पेशेवर जीवन में अस्थिरता व भावनात्मक असुरक्षा महसूस करेंगे। असंभव लक्ष्यों को छोड़कर अपनी क्षमताओं को खिलने दें। भावनाओं में न बहें। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: व्हाइट

वृष (21 अप्रैल-21 मई): किसी नए विचार या शख्स के प्रेम में पड़कर क्रियाशीलता व रचनात्मकता को विस्तार देंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर चरम पर है। कार्यक्षेत्र में काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। आप अहम लक्ष्य की प्राप्ति के निकट हैं। संपूर्ण ऊर्जा व संसाधन उस पर लगाएं। शुभ समाचार मिल सकता है। ऑनलाइन सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा व खास लोगों से संपर्क बनेगा। निजी संबंधों में भावनाएं व्यक्त करेंगे। आकस्मिक यात्रा का योग है। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स
मिथुन (22 मई-21 जून): व्यावसायिक जीवन में आप स्वतंत्र सोच व काबिलियत रखते हैं। सफलता प्राप्ति से संतुष्टि मिलेगी। निजी संबंधों को प्रेम से सींचेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी मौलिकता प्रकट होती है। एक प्रभावशाली महिला से सचेत रहें, वह निजी संबंधों में दखल दे सकती है। खेलों में रुचि लेंगे। पारिवारिक मामले व कार्यस्थल पर विवादों को कुशलतापूर्वक निपटाएंगे। व्यावसायिक जीवन में विस्तार व परिवर्तन के अवसर बनेंगे। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: फायरी ऑरेंज
कर्क (22 जून-22 जुलाई): अवकाश पर जाने की इच्छा होगी। एक पुराने संबंध में जान फूंकने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के क्रम में आप महत्वाकांक्षी व परिश्रमी हैं। जटिल व्यक्ति व उन्मादी विचारों से बचें। निजी संबंध प्रबल रहेंगे। भाग्य आपके साथ है। अप्रत्याशित रूप से व्यावसायिक अवसर दस्तक देंगे। आध्यात्मिकता व ध्यान से ऊंचाई मिलेगी। दिल को छू लेने वाले अनुभव से गुजरेंगे। किसी भी अतिरेक से बचें व संतुलन बनाएं। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): परिवार व दोस्तों के संग स्नेह व खुशियों के पल साझा करेंगे। जिस शख्स से प्रेम करते हैं, उसके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। व्यावसायिक जीवन में ख्याति अर्जित करेंगे। नया वाहन या विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा रहेगा। खेलों व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। कर्क राशि के शख्स से प्रेम व सहयोग मिलेगा। भावनाओं में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। संतुलन बनाएं। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गोल्डन यलो
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): निजी संबंधों में भावुकतापूर्ण व व्यावसायिक योजनाओं को लेकर गोपनीय रवैया रखेंगे। व्यावसायिक लक्ष्यों व प्रतिष्ठा पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अंतर्मन की दिखाई राह पर चलकर रिश्ते बेहतर बनाएंगे। निजी संबंधों के प्रति संवेदनशील रहें। पहली बार ही ऑनलाइन संपर्क में लोगों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। आपका पुत्र अपनी यात्रा के लिए तैयार है, उसे शुभाषीष दें। जो लोग अहम हैं, उनके प्रति भावनाएं जाहिर करें। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: रोर्ज
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): वर्तमान क्षणों को खुलकर जीना ही श्रेयस्कर है। आकस्मिक यात्रा सुकून देगी व संबंधों को बेहतर बनाएगी। सौंपे गए कार्य में सफलता से व्यक्तित्व को विस्तार मिलेगा। कुछ खास लोगों से ऑनलाइन संपर्क स्थापित होगा। मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। प्राथमिकताओं, मूल्यों व अहम रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करें। खरीदारी से क्षणिक खुशी मिलेगी। वृश्चिक राशि का शख्स मित्र साबित होगा। अचानक मेहमान आ सकते हैं। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सैफ्रन

 

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): असमंजस खत्म होगा व विजेता बनकर उभरेंगे। कार्यस्थल पर स्वयं को अर्थपूर्ण अभिव्यक्ति देंगे, जबकि हृदय में शांति महसूस करेंगे। भावनात्मक अभिव्यक्ति व संवाद से रिश्ते मधुर बनाएंगे। बीमारी से उबरेंगे। व्यावसायिक जीवन में तकदीर साथ देगी व ख्याति मिलेगी। निजी व व्यावसायिक मामलों में आप मुखर हैं। एक अहंकारी शख्स से सचेत रहें। निजी संबंध में प्रतिबद्धता के निर्णय में बदलाव कर सकते हैं। शुभ अंक: 19 शुभ रंग: सन यलो
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): निजी संबंधों को लेकर अत्यंत भावुक रहेंगे व व्यावसायिक मामलों को अत्यधिक महत्व देंगे। शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्तर पर संतुलन बनाना जरूरी है। भावावेश में लोगों व परिस्थितियों की सही तस्वीर देख पाने में विफलता प्रतीत होगी। दूसरों को जिम्मेदार समझने के बजाय अपनी अपेक्षाओं व निर्णयों की जिम्मेदारी स्वयं लें। निजी संबंधों में प्रेम व समझदारी से नजरिए व प्राथमिकताओं में बदलाव आएगा। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ग्रीन

 

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): जीवन में क्रियाशीलता व ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। चीजें तेजी से घटित होंगी। व्यावसायिक विकल्पों व निजी संबंधों में त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। दीर्घकालिक प्रतिबद्धताएं सुनिश्चित करते समय अविवेकी होने से बचें। आपका आत्मसम्मान व्यावसायिक सहयोगी के साथ समझौता करने से रोकेगा। इसलिए विवाद बना रह सकता है। परिस्थितियों व लोगों को समझने के लिए अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: फायरी रेड

 

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): वित्तीय मामलों व व्यावसायिक कार्यों को लेकर व्यावहारिक रवैया रखेंगे। कार्य को परिश्रम से समय पर पूरा करेंगे। सख्त दिनचर्या व मानकों के अनुपालन चलते ऑनलाइन सामाजिक जीवन में फीकापन महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रकृति के बीच समय बिताएं। एक उम्रदराज शख्स से काम में मदद मिल सकती है। निजी संबंध में गहराई, स्थिरता व सहयोग रहेगा, पर उसके प्रति उदासीन न रहें। शुभ अंक: 14 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन
मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): द्वंद्व व गतिरोध के बाद शांति महसूस करेंगे। अंदरूनी खींचतान के बाद लोगों व परिस्थितियों के साथ समझौते को तैयार होंगे। तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर साझा लक्ष्य के लिए प्रयास करेंगे व सफलता प्राप्त करेंगे। शीघ्रता से बीमारी से बाहर आएंगे। उच्च स्तरीय बैठक में बौद्धिक योग्यता साबित करेंगे। कानूनी मामलों में चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी दूर होगी व संबंधों में मधुरता आएगी। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

About rishi pandit

Check Also

Shardiya Navratri: नवरात्र में इन पांच ज्योतिष उपायों को करने से धन की होगी बरसात

नवरात्र में कलश स्थापना से माता रानी का स्वागतमाता शैलपुत्री की पूजा से आरंभ होता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *