Saturday , April 20 2024
Breaking News

Today Rashifal 3 May: शुक्र, बुध और राहु की युति से मजबूत होगा आर्थिक पक्ष

मेषः संतान के दायित्व की दिशा में अग्रसर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी किसी सीमा तक सफलता मिलेगी। शुक्र का परिवर्तन आर्थिक स्थिति में सुधार देने वाला होगा।

वृषः राहु, बुध, शुक्र की युत निजी संबंधों में निकटता देगी फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

 

मिथुनः शुक्र का परिवर्तनसंतान के कारण चिंचित करेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। किसी पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

 

कर्कः शुक्र का परिवर्तन पारिवारिक समस्या देगा। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के उदासीन न रहें। भागदौड़ से बचें। जीविका के क्षेत्र में प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

 

सिंहः शुक्र का परिवर्तन राजनैतिक सफलता देगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। दायित्व की पूर्ति होगी।
कन्याः शुक्र, बुध और राहु की युति चली आ रही समस्या से समाधान का मार्ग मिलेगा। संतान के लिए चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
तुलाः शुक्र, बुध और राहु की युति स्वास्थ्य के लिए निर्मल है। लापरवाही कष्टदायी हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नुकसान हो सकता है।
वृ￝ािकः बुध, शुक्र एवं राहु की युति मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी करेगी। विरोधी परास्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
धनुः व्यस्तता बढ़ेगी। बुध, शुक्र और राहु की युति स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है। भगवान शिव की उपासना आपके लिए हितकर होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकरः बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। राहु, बुध और शुक्र की युति व्यावसायिक सफलता देगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
कुंभः शुक्र, बुध और राहु की युति में राजनैतिक व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीनः किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

About rishi pandit

Check Also

रामनवमी पर अयोध्या में भगवान रामलला का हुआ सूर्य तिलक, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बंटी धनिया की पंजीरी

अयोध्या/नई दिल्ली. अलौकिक राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व बुधवार को पहली बार मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *