Saturday , May 18 2024
Breaking News

MP Corona: भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले पर सभी कोरोना पाजिटिव

MP Coronavirus:digi desk/BHN/भोपाल/ भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले पर सभी लोग कोरोना पाजिटिव हो गए है। खुद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि ‘मेरे भोपाल आवास 74 बंगले पर सभी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं, कुछ लोग अस्पताल में हैं और कुछ आवास पर ही क्वारंटाइन हैं। मुझे आप सबकी चिंता है। मैं आपके लिए सदैव सेवा में तत्पर हूं। अनावश्यक घर से ना निकलें स्वस्थ रहें अपने, अपनों के लिए। मास्क लगाएं, वैक्सीन लगवाएं, सुरक्षित रहें।’

चाचा नेहरू अस्पताल में बनेगा बच्चों का कोविड केयर सेंटर

इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल में बच्चों का कोविड केयर सेंटर बनेगा, इसमें 20 बेड आरक्षित किए गए है। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिधियों के दौरे के बाद यह फैसला लिया गया है। शनिवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिधियों ने किया अस्पताल का दौरा किया। इसके साथ ही अस्पताल में लिफ्ट चालू करने के निर्देश दिए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: क्रिप्टोकरेंसी के चक्कर में फंसकर युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा, दो बच्चों का पिता था मृतक

Madhya pradesh ujjain ujjain young man hanged himself after getting trapped in cryptocurrency scam also …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *