Saturday , October 5 2024
Breaking News

कोरोना संक्रमण की वजह से शूटर दादी का निधन, कई दिनों से थीं अस्पताल में भर्ती

Shooter dadi passed away from corona:digi desk/BHN/ पूरे देश में ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूूर चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण के बाद चंद्रो तोमर पिछले कई दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। उत्तर प्रदेश के बागपत की रहनेवाली मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर 89 साल की थीं। वह 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गई थीं और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी थी।

शूटर दादी बागपत के जोहड़ी गांव की रहने वाली है। चंद्रो तोमर ने बड़ी उम्र में जाकर निशानेबाज सिखी और फिर नेशनल और राज्य लेवल पर कई पदक अपने नाम किये। प्रख्यात फिल्मकार अनुराग कश्यप ने उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म ‘सांड की आंख’ का निर्माण किया था। इनके निधन से पूरे यूपी में शोक की लहर है। ये सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं।

About rishi pandit

Check Also

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल को अपनाएगी

शिमला हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *