Wednesday , July 3 2024
Breaking News

घर के अंदर कदम नहीं रख पाएगी कोई बीमारी, बस इन बातों का रखें ध्यान

No disease will be able to step inside the house:digi desk/BHN/ कोरोना की दूसरी लहर देश में तबाही मचा रही है। इस वजह से देश में रोजाना कोरोना वायरस के लाखों मरीज आ रहे हैं। इस वजह से सरकार ने कई अस्पतालों को सिर्फ कोरोना के मरीजों का इलाज करने की जिम्मेदारी दी है। अन्य अस्पतालों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा है और आम मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल है। इन हालातों में वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करके अपने घर के सदस्यों को बीमारी से बचा सकते हैं। इन छोट-छोटी बातों का ध्यान रखने से बीमारियां आपके घर से कोसों दूर रहेंगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर के मुख्य द्वार की सफाई का विशेष ध्यान रखें। वास्तुदोष के कारण भी घर में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहती है। घर के मुख्य द्वार से ही नकारात्मकता घर में प्रवेश करती है। इस वजह से मुख्य द्वार की सफाई बहुत जरूरी होती है।
  • घर का मुख्य द्वार टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए, इससे घर के सदस्यों के स्‍वास्‍थ्‍य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • घर के कोनों और दीवारों पर मकड़ी के जाले न हों। मकड़ी के जाले मानसिक तनाव बढ़ाते हैं।
  • घर के मुख्य गेट पर रोजाना स्वास्तिक बनाएं। इसके साथ ही भवन के प्रवेशद्वार पर संगीतमय घंटियां लगाएं। घर का मध्य भाग खाली रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • बीमारी से बचने के लिए अच्छी नींद जरूर लें। बीम के नीचे कभी नहीं सोएं और ध्यान रखें कि सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की तरफ हो और पैर उत्तर की तरफ।
  • हर शनिवार काले उड़द और सरसो के तेल का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है। जो हमें हर तरह की अनहोनी से बचाती है। घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी का चित्र लगाएं।
  • वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में नौ दिन तक अखंड रामायण का पाठ करा सकते हैं।
  • प्रतिदिन सुबह और शाम घर में कर्पूर जरूर जलाएं। इसके धुएं से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मकता आती है।
  • घर में कांटेदार पौधे कभी न लगाएं।
  • हर पूर्णिमा भगवान शिव की पूजा करें।

 

 

 

 

  • कमरों में प्राकृतिक रोशनी और हवा आने दें।

About rishi pandit

Check Also

क्या आप जानते हैं ॐ नमः शिवाय महामंत्र की महिमा

भगवान शिव के षडक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय से तो आप भली भांति परिचित होंगे। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *