Saturday , July 6 2024
Breaking News

Corona Updates: 24 घंटों में कोरोना के 3,52,991 नए मरीज, इस राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन

Corona Updates:digi desk/BHN/ देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,52,991 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 2812 लोगों ने जान गंवाई है। 2,19,272 स्वस्थ्य भी हुए हैं। इस तरह देश में कोरोना महामारी के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,73,13,163 हो गया है। इनमें से 1,43,04,382 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों का कुल आंकड़ा 1,95,123 पहुंच गया है। देशभर में अभी 28,13,658 एक्टिव केस हैं। इस बीच, कर्नाटक सरकार ने 14 दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। ये पाबंदियां 27 अप्रैल रात 9 बजे से लागू होंगी। इस दौरान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक आम लोगो को बाहर निकलने की अनुमति होगी। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से जुड़ींं कैब सेवाएं चलती रहेंगी।

मदद के लिए आगे आए सत्य नडेला और सुंदर पिचाई

भारत के हालात पर दुनियाभर में चिंता जताई जा रही है। अब दो अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के भारतीय मूल के सीईओ ने भी मदद पहुंचाने का वादा किया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने मौजूदा स्थिति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत में उत्पन्न हुई स्थिति से दुखी हैं और राहत उपायों में मदद करने व ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद का वादा करते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी मदद का वादा किया है।

कांग्रेस से खबर है कि कोरोना संक्रमण के कारण शशि थरूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मुश्किल वक्त में भारत को मिला दुनिया का साथ, तिरंगे के रंग में रंगी बुर्ज खलीफा

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां के हालात देख बाकी देश भी सहम गए हैं। अमरिका, रूस, फ्रांस, यूएई, यहां तक कि चीन और पाकिस्तान ने भी मुश्किल वक्त में भारत का समर्थन किया है। भारत को समर्थन देने के लिए UAE के दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित किया गया। रविवार रात बुर्ज खलीफा के साथ-साथ ‘आबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी’ के मुख्यालय पर भी भारतीय झंडे को प्रज्जवलित किया गया। साथ ही ‘भारत हिम्मत बनाए रखो’ का संदेश दिया गया।

About rishi pandit

Check Also

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से संबंधित सीबीआई मामले में के कविता की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी

नई दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *