Dia Mirza is working from home:digi desk/BHN/ बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा जल्द ही पहली बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने इसी महीने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दीया ने अपनी सेल्फी शेयर करते हुए लिखा ‘वर्क फ्रॉम होम’। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। इसी वजह से महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा है और अधिकतर लोगों को घर से ही अपना काम करना पड़ रहा है।
दीया मिर्ज़ा ने अपनी फोटो शेयर करने के साथ यह तो बताया कि वो घर से काम कर रही हैं। पर, वो क्या काम कर रही हैं और किसके लिए कर रही हैं इस बात की जानकारी उन्होंने नहीं दी है। इंस्टाग्राम में उन्होंने जो सेल्फी शेयर की है उसमें उनकी सादगी साफ दिख रही है। पिंक कलर की ड्रेस में वो बेहद क्यूट लग रही हैं। उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है।
दीया ने इसी महीने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की बात सोशल मीडिया पर बताई थी। दीया और उनके पति वैभव का यह पहला बच्चा होगा। इन दोनों की शादी इसी साल 15 फरवरी को हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर आने पर कई फैंस ने कहा था कि दीया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। हालांकि, बाद में खुद दीया ने इस बात का खंडन किया था।