Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal 18 to 24 April : स्वेच्छा से किए गए कार्य से यश मिलेगा, जानिए शुभ अंक, शुभ रंग

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): कुछ कार्य सही ढंग से होंगे तो कुछ में बाधा आएगी। फलस्वरूप सफलता व असफलता के मिलेजुले भाव रहेंगे। व्यावसायिक कार्य को समय पर पूर्ण करने का तनाव रहेगा। इनके संदर्भ में निर्णय लेना आसान नहीं होगा। धन प्रबंधन पर ध्यान दें। बड़े निवेश से पहले इंतजार करना चाहिए। दूसरों के वादों पर निर्भर न रहें, बल्कि स्वयं से जितना संभव हो वह करें। स्वेच्छा से किए गए कार्य से यश व संतुष्टि मिलेगी। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: डीप ब्लू

वृष (21 अप्रैल-21 मई): कई विचार एक साथ दिमाग में रहेंगे, फलस्वरूप असमंजस उत्पन्न होगा। बारीकियों पर ध्यान देने के चलते अहम बातों की अनदेखी कर सकते हैं। कुछ कार्यों में सफलता नजदीक है। उन्हें बीच में न छोड़ें। ऐसा लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा, पर सप्ताहांत में चीजें सकारात्मक रूप लेंगी। अप्रिय मनोभावों का असर लक्ष्य पर न पड़ने दें। एकाग्र रहकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। मिथुन राशि का शख्स जीवन में खुशी लेकर आएगा। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

मिथुन (22 मई-21 जून): एक बेहतरीन व्यावसायिक अवसर दस्तक देगा। उसे स्वीकार करना उचित रहेगा। प्रेम के नवीन अनुभव से गुजरेंगे, जिसकी डोर भविष्य में वादों के साथ मजबूती हासिल करेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सुरम्य प्रकृति के बीच बिताए कुछ पल सुकून देंगे। घर व कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रमों को लेकर सजग रहें। आपकी ऊर्जा दूसरों को प्रेरित करती है। मनोभावों पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: फायरी रेड
कर्क (22 जून-22 जुलाई): प्रत्येक चीज को नए नजरिए से देखने की जरूरत है। आप व्यावसायिक जीवन में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार तो निजी संबंधों को लेकर अतिसंवेदनशील हैं। विवादों के हल से बचने की कोशिश न करें। एक अप्रत्याशित घटनाक्रम कुछ समय के लिए संतुलन बिगाड़ सकता है। यह कुछ चीजों के अंत व नई शुरुआतों का समय है। अतीत को पीछे छोड़कर वर्तमान को स्वीकार करें। नई योजनाएं लाभ देंगी। ईष्र्या व मोह से बचें। शुभ अंक: 16 शुभ रंग: फायरी रेड

 

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): नए कार्य व संबंधों की नींव पड़ेगी। ऐेसे अवसर व संबंध दस्तक देंगे, जो आंतरिक एवं बाह्य जीवन में बड़े बदलाव का कारक बनेंगे। अतीत के विश्लेषण ने सिर्फ तनाव दिया है। परिस्थितियों को सकारात्मक दृष्टि से देखना आरंभ करेंगे। कोई खास अवसर रुचिकर अनुभव देगा। किसी खास शख्स की वजह से घर व कार्यस्थल पर नई ऊर्जा प्रवाहित होगी। नया नजरिया अपनाकर पुरानी दिनचर्या व शैली को नवीनता देंगे। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): निजी संबंधों को वादों से मजबूती मिलेगी। साथ ही जीवन संतुष्टि व आनंद से भर उठेगा। सुख-सुविधा के साधनों की खरीदारी व सामाजिक गतिविधियां खुशी प्रदान करेंगी। व्यावसायिक कार्य अपनी गति से आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रिय शख्स के साथ यादगार लम्हें बिताएंगे। वित्तीय निवेश का लाभ मिलेगा। आसपास मौजूद लोग सहयोग करेंगे। भावुक महसूस कर सकते हैं, पर निर्णय सोच-विचारकर लें।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटस पिंक

 

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): परिवार व दोस्तों के लिए आप प्रेम व करूणा से भरपूर हैं। अंतर्मन निजी व व्यावसायिक मामलों में सही दिशा में प्रवृत्त करेगा। परिश्रम व व्यावहारिकता से भौतिक मामलों का हल करेंगे। किसी उम्रदराज महिला के सहयोग से विवाद का हल करेंगे। सतत प्रयासों से लक्ष्य हासिल होंगे। स्वास्थ्य समस्याएं हल होंगी। धन व संसाधनों के कुशल प्रबंधन से मजबूती पाएंगे। आकर्षक व्यावसायिक अवसर दस्तक देंगे।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: पीकॉक ग्रीन

 

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): एक गहन अनुभव अहम सबक प्रदान करेगा। बेहतरीन समझबूझ से निजी व व्यावसायिक विवादों का हल करेंगे। धैर्य व परिश्रम लक्ष्य के करीब ले जाएगा। किसी आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशंसा मिलेगी। निजी संबंधों में बदलाव आएगा व जीवन में पुन: प्रेम खिल उठेगा। संतान के अलावा अन्य लोगों के प्रति जिम्मेदारी पूरी करेंगे। वृष राशि के शख्स से सहयोग व प्रेम मिलेगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: चॉकलेट ब्राउन

 

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): घर व कार्यस्थल की परिस्थितियों से पराजित महसूस कर सकते हैं। चीजों को स्वत: परिवर्तित होने के लिए समय दें। निर्णय लेने के समय दिल व दिमाग विपरीत दिशा में खींचेंगे। व्यावसायिक कार्य अपनी गति से बढ़ेंगे। परिस्थितियों के स्वत: स्पष्ट होने का इंतजार करें। गलतफहमी संबंधों पर असर डाल सकती है। दूसरों पर सोच समझकर विश्वास करें। किसी से तुलना के बजाय अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सी ग्रीन

 

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। घर व कार्यस्थल पर चीजें आपकी इच्छानुरूप घटित होंगी। सतत प्रयासों से आगामी महीनों में ख्वाहिशें साकार होंगी। एक सुखद अप्रत्याशित घटनाक्रम इंतजार कर रहा है। व्यापार योजनाओं पर अमल से पूर्व अच्छी तरह विचार करें। ऑनलाइन सामाजिक दायरा बढ़ेगा, किंतु उसके लिए अपेक्षित उत्साह में कमी महसूस करेंगे। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक

 

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): त्रिकोणीय व्यावसायिक परिस्थितियां फायदेमंद साबित होंगी। दूसरों को मौका देने पर निजी संबंधों में हस्तक्षेप हो सकता है। बदलती परिस्थितियों में तीन पृथक भूमिकाएं निभाएंगे। तीनों को एक-दूसरे से अलग रखें। पारिवारिक विवादों व व्यवसाय संबंधी मतभेदों के हल के लिए तार्किक नजरिया अपनाएं। घर व कार्यस्थल पर व्यवस्था कायम करेंगे। लक्ष्य हासिल करने में मकर राशि के शख्स का सहयोग मिलेगा। खुशमिजाज रहें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: चेरी रेड

 

मीन (20फरवरी-20मार्च): अपने कौशल से एक अहम प्रोजेक्ट को सफल बनाएंगे। निर्णय लेने में दुविधा महसूस करेंगे। प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर सही फैसले लेना संभव होगा। अपनी प्रतिबद्धताओं व मूल्यों के साथ खड़े रहने का साहस आपमें है। निजी संबंधों को प्रेम व फिक्र के भावों से सिंचित करें, अन्यथा साथी का भरोसा खो देंगे। धन के मामले में सहयोगी से धोखा मिल सकता है। समस्याओं को वृहत परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

About rishi pandit

Check Also

सूर्य के प्रभावी उपाय: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए

Certainly! Here is the refined content: — ### सूर्य के उपाय: जीवन में सकारात्मकता लाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *