Saturday , July 6 2024
Breaking News

Corona Latest: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,61,500 केस, 1501मौत, केजरीवाल ने केंद्र से मांगी मदद

Corona Latest update:digi desk/BHN/ देश में कोरोना बेकाबू हो गया है। हर दिन रिकॉर्ड संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़े जिस गति से बढ़ रहे हैं, वो डराने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के नए मामले की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मृतकों की संख्या भी चरम पर पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटों में देश में 2,61,500 नए मामले सामने आए है। इसके साथ देश में इस संक्रमण का शिकार होने वालों की संख्या 1,47,88,109 हो गई है। यह पहली बार है जब नए मामले एक दिन में ढाई लाख से अधिक दर्ज किए गए। वहीं मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

शनिवार को इस अवधि में 1501 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1290 था, जिसे 16 सितंबर को दर्ज किया गया था। फिलहाल देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,150 हो गई है। इस बीच दिल्ली में बिगड़ते हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से मदद मांगी है। दिल्ली में एक दिन में 25 हजार के सामने आए हैं और यहां अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ रहे हैं।

दुनियाभर का यही हाल, मौत की संख्या 30 लाख पार

दुनिया में कोरोना संकट फिर गहराता जा रहा है। ब्राजील, भारत और फ्रांस जैसे देशों में कोरोना के बढ़ते कहर के चलते विश्व में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा 14 करोड़ से अधिक हो गया है। वर्ल्डोमीटर के डाटा के अनुसार, शनिवार को दुनिया में कोरोना पीड़ितों की संख्या 14 करोड़ 11 लाख आठ हजार 481 हो गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 30 लाख 18 हजार 467 हो गया।

अमेरिका: 3,23,28,917 संक्रमित, 5,80,193 मौत

ब्राजील: 1,38,34,342 संक्रमित, 3,69,024 मौत

फ्रांस: 52,60,182 संक्रमित, 1,00,593 मौत

रूस: 46,93,469 संक्रमित, 1,05,193 मौत

ब्रिटेन: 43,85,938 संक्रमित,127,260 मौत

About rishi pandit

Check Also

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से संबंधित सीबीआई मामले में के कविता की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी

नई दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *