Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज चित्रकूट आयेंगे


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को चित्रकूट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा 26 अक्टूबर को सायं 4.30 बजे रवाना होकर सायं 5 बजे हेलीपैड आरोग्य धाम चित्रकूट आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि विश्राम चित्रकूट में करेंगे।

पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री आज चित्रकूट आयेंगे

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल शनिवार 26 अक्टूबर को सडक मार्ग से दोपहर 1 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे। राज्यमंत्री यहां सायं 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पशुपालन राजयमंत्री श्री पटेल रात्रि विश्राम चित्रकूट में करने के बाद 27 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे चित्रकूट से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यमंत्री सतना में प्रातः 11 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक ट्रस्ट मेडीकल कॉलेज के पास आयोजित वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं मध्यप्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज सतना के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात राज्यमंत्री श्री पटेल मुख्यमंत्री जी के साथ स्टेट प्लेन से सतना से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 26 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे नगर पालिक निगम सभागार में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगी। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यमंत्री श्रीमती बागरी दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत प्रांगण सोहावल में बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2 बजे सतना से चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी दोपहर 3 बजे चित्रकूट पहुंचकर महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्व विश्वविद्यालय चित्रकूट में राष्ट्रीय संगोष्टी का उद्घाटन करेंगी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ चित्रकूट के समस्त कार्यक्रम में उपस्थित रहेगी। राज्यमंत्री शनिवार को चित्रकूट में रात्रि विश्राम करेंगी। इसी प्रकार राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 27 अक्टूबर को चित्रकूट और सतना में मुख्यमंत्री के आयोजित समस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *