Friday , October 30 2026
Breaking News

जिम में आराम करती कैमरे में कैद हुईं आशा नेगी

मुंबई,

टीवी जगत का जाना माना चेहरा हैं एक्ट्रेस आशा नेगी। फिटनेस को लेकर संजीदा एक्टर जिम में आराम फरमाती दिखीं। उनकी ये मजेदार पिक ट्रेनर ने शेयर की जिसे री शेयर कर आशा ने प्यारा सा कमेंट पोस्ट किया। टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके बेलौस अंदाज को दर्शाती तस्वीर शेयर की। इसमें वह जिम में वर्कआउट करती नहीं बल्कि आराम फरमाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा शुभ रात्रि।

पोस्ट की गई तस्वीर से पता चलता है कि आशा जिम में न केवल वर्कआउट करती हैं, बल्कि वहां पर बेफिक्र हो बेबाकी से समय गुजारती भी हैं। इस तस्वीर में आशा एक बच्चे की तरह सोती नजर आ रही हैं। पिक को पहले उनके फिटनेस कोच रोहित नायर ने शेयर किया था। रोहित नायर फिल्म एक्टर वरुण धवन, अली फजल, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर को भी ट्रेनिंग देते हैं। तस्वीर में आशा जिम के मैट पर लेटी और पानी की बोतल से पानी पीती नजर आ रही हैं और इस दौरान उनकी आंखें बंद हैं। आशा के कैप्शन से लग रहा है वो अपने इस एक्ट पर बेहद शर्मिंदा हैं। उन्होंने रीपोस्ट कर लिखा ‘सर’।

आशा छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। करियर ग्राफ भी उम्दा है। हाल के दिनों की बात करें तो वो ‘हनीमून फोटोग्राफर’ में नजर आईं। क्राइम-थ्रिलर शो हनीमून फोटोग्राफर का निर्देशन अर्जुन श्रीवास्तव ने किया है। शो में 6 एपिसोड हैं। इस शो में अभिनेत्री अंबिका नाथ की भूमिका में हैं। इस सीरीज का प्रीमियर 27 सितंबर को जियो सिनेमा पर हुआ था।

हनीमून फोटोग्राफर को कर्मण्य आहूजा ने लिखा है। ग्रीन लाइट प्रोडक्शंस के तहत ऋषभ सेठ द्वारा निर्मित है। हनीमून फोटोग्राफर में आशा नेगी के साथ राजीव सिद्धार्थ , अपेक्षा पोरवाल, साहिल सलाथिया, जेसन थाम और संवेदना सुवालका ने अहम भूमिका निभाई थी।

 

About rishi pandit

Check Also

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर परेश रावल का तंज, बोले- सबको अपनी बात कहने का हक

मुंबई  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर से सरकार के खिलाफ बयान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *