Friday , October 30 2026
Breaking News

कंगालतोंग इलाके में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

सुकमा

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित कंगालतोंग इलाके में शुक्रवार की सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर हो रही है, जिसमें कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी की टीम ने इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।

नक्सलियों का गढ़ माना जाता है कंगालतोंग

इलाके में भारी गोलीबारी की खबर है, और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है ताकि इलाके में नक्सलियों के हमले के प्रयास को नाकाम किया जा सके। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा कंगालतोंग क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है, और सुरक्षा बलों को इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

मुठभेड़ के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने जानकारी दी कि जवान नक्सलियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं, और स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है।

About rishi pandit

Check Also

क्लासरूम से करियर तक: बिलासपुर में शिक्षा के जरिए तैयार हो रहे डॉक्टर, इंजीनियर और कृषि वैज्ञानिक

बिलासपुर  एक नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य बना, तो विकास के साथ शिक्षा के नए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *