Thursday , April 10 2025
Breaking News

कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

KKR vs MI: कोलकाता नाइटराइडर्स ने आज इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। Rohit Sharma की मुंबई टीम की निगाहें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हार के सिलसिले को तोड़ने पर टिकी रहेगी। मुंबई टीम यूएई में लगातार 6 मैच हार चुकी है, दूसरी तरफ Dinesh Karthik की कोलकाता टीम आज मुंबई की इस कमजोरी का लाभ उठाकर उसके खिलाफ अपने रिकॉर्ड को सुधारने का प्रयास करेगी। मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड का यह 150वां आईपीएल मैच है। मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

मुंबई इंडियंस को IPL 2020 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई टीम यूएई में अपने सभी 6 मैच हार चुकी है। उसे यूएई में साल 2014 में सभी 5 मैचों में हार मिली थी। इसके चलते Rohit Sharma का पहला लक्ष्य अपनी टीम को इस देश में पहली जीत दिलाने का रहेगा। पहला मैच हारने के बावजूद मुंबई ने कोई बदलाव नहीं किया।

कोलकाता के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड शानदार:

आईपीएल में यदि मुंबई और कोलकाता के बीच हुए मैचों की बात की जाए तो मुंबई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इनके बीच हुए 25 मैचों में से मुंबई ने 19 मैच और कोलकाता ने 6 मैच जीते हैं। साल 2014 में यूएई में इन दोनों टीमों के बीच अबू धाबी में एक मैच खेला गया था, उसमें KKR विजयी हुआ था।

KKR टीम यूएई में मुंबई के खराब रिकॉर्ड का फायदा उठाते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। दिनेश कार्तिक के लिए उनके चारों शीर्ष विदेशी खिलाड़ी आंद्रे रसेल, इयोन मॉर्गन, पैट कमिंस और सुनील नरेन उपलब्ध रहेंगे। भारतीय फैंस की निगाहें युवा शुभमन गिल पर टिकी रहेंगी।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *