Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: मैहर वादय वृंद की रचना से हुई संगीत सभा की शुरूआत


50वां उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह मैहर का भव्य शुभारंभ


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/
मैहर में प्रतिवर्ष होने वाले ख्यातिलब्ध उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का 50वां आयोजन बड़े ही धूमधाम से मैहर स्टेडीयम में प्रारंभ हुआ। समारोह की पहली सभा में बाबा द्वारा रचित मैहर वादय वृदं के कलाकारो द्वारा वृंद वादन से संगीत सभा की शुरूआत की गई। सांसद गणेश सिंह और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने बाबा अलाउद्दीन खां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह के भव्य शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, संस्कृति विभाग के संचालक एन पी नामदेव, अलाउद्दीन खां सगीत अकादमी की निदेशक वंदना पाण्डेय, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने भी उपस्थित थे।
उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह के दूसरे दिन की संगीत सभा में वाद्य वृन्द मैहर द्वारा वृन्द वादन की प्रस्तुति दी गई। कथक समूह नयनिका घोष एवं साथी गुरूग्राम एवं इन्द्रायूध मजूमदार कोलकाता द्वारा सरोद वादन की आर्कषक प्रस्तुति दी गई। समारोह में पं साजन मिश्रा एवं स्वंराश मिश्रा नई दिल्ली द्वारा युगल गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर सांसद गणेश सिह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा लगातार 50 वर्षो से मां शारदा की पावन स्थली और बाबा की कर्म भूमि मैहर में यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि संगीत की विद्या को जीवंत रखना और उसे आने वाली पीढी को विरासत में सौपना हम सब का दयित्व है यह पहला अवसर है जब देवी अराधना के पर्व में बाबा का संगीत समारोह का आयोजन हौ रहा है। हमारे देश कि गंगा, जमुना, सरस्वती का सबसे बडा जीता जागता प्रमाण है। विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि मां शारदा के धाम और बाबा अलउददीन खां के संगीत से पूरे विश्व में मैहर कि अलग पहचान है। मैहर नया जिला बना है और इसके विकास की असीम सम्भावनायें है। जिले वासियो के सहयोग से मैहर जिले के सबसे सुन्दर विकसित और सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने का प्रयास किया जाएगा।

मदीना भवन में चढ़ाई चादर

मैहर जिले में उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह के अवसर पर सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मदीना भवन पहुंचकर बाबा अलाउद्दीन खां और उनकी पत्नी मदीना की मजार पर चादर चढ़ाई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, संचालक संस्कृति एनपी नामदेव भी उपस्थित रहे।

देवी 108 रहस्य और तंतु तार वाद्यों पर लगी प्रदर्शनी

मैहर में प्रतिवर्ष होने वाले ख्यातिलब्ध उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह के 50वें आयोजन के अवसर पर स्टेडियम ग्राउण्ड में नवरात्रि में देवी 108 नाम रहस्यों पर आधारित लघु चित्र तथा शास्त्रीय संगीत के तंतु तार वाद्यों पर केन्द्रित प्रदर्शनी का भी आयोजन समारोह स्थल पर किया गया है। समारोह के अवसर पर सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, कलेक्टर रानी बाटड, संचालक एन पी नामदेव, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, डॉ. केसी जैन, अम्बिका बेरी सहित मैहर के स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं संगीत रसिक श्रोताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

About rishi pandit

Check Also

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क कोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *