Friday , June 28 2024
Breaking News

जस्टिस एनवी रमना होंगे अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, 24 अप्रैल को लेंगे शपथ

Justice NV ramanna appointed as next CJI: digi desk/BHN/राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस एनवी रमना (पूरा नाम नथालपति वेंकट रमण) को देश के अगला सीजेआई यानी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। जस्टिस एनवी रमना 25 अप्रैल को शपथ लेंगे। जस्टिस एनवी रमना अभी सुप्रीम कोर्ट के दूसरे (सीजेआई एस ए बोबड़े के बाद) सबसे सीनियर जज हैं। Justice NV Ramana का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वे 10 फरवरी, 1983 को वकील बने थे। सुप्रीम कोर्ट में सेवाएं देने से पहले वे दिल्ली हाई कोर्ट और आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में रह चुके हैं। उनका कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक रहेगा, इस दिन वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। हाल के सालों में Justice NV Ramana कई अहम फैसले दिए, जिनमें जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट की बहाली भी शामिल है। चीफ जस्टिस के कार्यालय को सूचना अधिकार कानून (RTI) के दायरे में लाने का फैसला देने वाली बेंच के भी Justice NV Ramana सदस्य रह चुके हैं।

भारत में अब तक के मुख्य न्यायाधीश 

  • हरिलाल जे. कानिया 26 जनवरी 1950 – 6 नवंबर 1951
  • एम. पतंजलि शास्त्री 7 नवंबर 1951 – 3 जनवरी 1954
  • मेहर चंद महाजन 4 जनवरी 1954 – 22 दिसंबर 1954
  • बी.के. मुखर्जी 23 दिसंबर 1954 – 31 जनवरी 1956
  • एस.आर. दास 01 फरवरी 1956 – 30 सितंबर 1959
  • भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा 1 अक्टूबर 1959 – 31 जनवरी 1964
  • पी.बी. गजेंद्रगडकर 1 फरवरी 1964 – 15 मार्च 1966
  • ए.के. सरकार 16 मार्च 1966 – 29 जून 1966
  • के. सुब्बा राव 30 जून 1966 – 11 अप्रैल 1967
  • के.एन. वांचू 12 अप्रैल 1967 – 24 फरवरी 1968
  • एम. हिदायतुल्लाह 25 फरवरी 1968 – 16 दिसंबर 1970
  • आई.सी. शाह 17 दिसंबर 1970 – 21 जनवरी 1971
  • एस.एम. सीकरी 22 जनवरी 1971 – 25 अप्रैल 1973
  • ए.एन. रे 26 अप्रैल 1973 – 27 जनवरी 1977
  • एम.एच. बेग 28 जनवरी 1977 – 21 फरवरी 1978
  • वाई.वी. चंद्रचूड़ 22 फरवरी 1978 – 11 जुलाई 1985
  • पीएन भगवती 12 जुलाई 1985 – 20 दिसंबर 1986
  • आर.एस. पाठक 21 दिसंबर 1986 – 18 जून 1989
  • ई.एस. वेंकटरमैया 19 जून 1989 – 17 दिसंबर 1989
  • एस. मुखर्जी 18 दिसंबर 1989 – 25 सितंबर 1990
  • रंगनाथ मिश्र 26 सितंबर 1990 – 24 नवंबर 1991
  • के.एन. सिंह 25 नवंबर 1991 – 12 दिसंबर 1991
  • एम.एच. कानिया 13 दिसंबर 1991 – 17 नवंबर 1992
  • आई.एम. शर्मा 18 नवंबर 1992 – 11 फरवरी 1993
  • एम.एन. वेंकटचलैया 12 फरवरी 1993 – 24 अक्टूबर 1994
  • ए.एम. अहमदी 25 अक्टूबर 1994 – 24 मार्च 1997
  • जे. एस. वर्मा 25 मार्च 1997 – 17 जनवरी 1998
  • एम.एम. पंछी 18 जनवरी 1998 – 9 अक्टूबर 1998
  • ए.एस. आनंद 10 अक्टूबर 1998 – 31 अक्टूबर 2001
  • एस. पी. भरूचा 01 नवंबर 2001 – 5 मई 2002
  • बी.एन. कृपाल 6 मई 2002 – 7 नवंबर 2002
  • जी. बी. पटनायक 8 नवंबर 2002 – 18 दिसंबर 2002
  • वी. एन. खरे 19 दिसंबर 2002 – 1 मई 2004
  • एस. राजेंद्र बाबू 02 मई 2004 – 31 मई 2004
  • आर. सी. लाहोटी 01 जून 2004 – 31 अक्टूबर 2005
  • वाई. के. सब्बरवाल 01 नवंबर 2005 – 14 जनवरी 2007
  • के. जी. बालकृष्णन 14 जनवरी 2007 – 12 मई 2010
  • एस. एच. कपाड़िया 12 मई 2010 – 28 सितम्बर 2012
  • अल्तमस कबीर 29 सितम्बर 2012 – 19 जुलाई 2013
  • पालानीसामी सदाशिवम 19 जुलाई 2013 – 26 अप्रैल 2014
  • राजेन्द्र मल लोढ़ा 27 अप्रैल 2014 – 27 सितम्बर 2014
  • एच.एल दत्तु 28 सितम्बर 2014 – 2 दिसंबर 2015
  • तीरथ सिंह ठाकुर 3 दिसंबर 2015 – 03 जनवरी 2017
  • जगदीश सिंह खेहर 04 जनवरी 2017 – 27 अगस्त 2017
  • दीपक मिश्रा 28 अगस्त 2017 – 02 अक्टूबर 2018
  • रंजन गोगोई 02 अक्टूबर 2018 – 17 नवंबर 2019
  • शरद अरविंद बोबड़े 18 नवंबर 2019 – अब तक

About rishi pandit

Check Also

दो मासूम बेटियों के साथ नाबालिग बेटे का भी करता था रेप, सौतेले पिता की हैवानियत आई सामने, कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई

हैदराबाद रिश्तों को तार-तार कर देने वाले वाला एक मामला हैदराबाद से सामने आया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *