Wednesday , July 3 2024
Breaking News

PUBG में पड़ोसी से हारने पर गुस्‍साए लड़के ने पत्‍थर मारकर की हत्‍या

Angry boy by heavy stones after losing neighbor in pubg:digi desk/BHN/ आत्महत्या का कारण बनने वाला पबजी गेम अब भी कितना खतरनाक है इसकी एक बानगी कर्नाटक में देखने को मिली है। जीत-हार को लेकर हुए संघर्ष में एक किशोर ने दूसरे की जान ले ली। मंगलुरु के उल्लाल में अपने घर से लापता 13 वर्षीय किशोर अकीफ रविवार सवेरे मृत पाया गया। उसकी हत्या के आरोप में एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित और अकीफ के बीच पबजी गेम को लेकर लड़ाई हुई थी। अकीफ हमेशा पबजी गेम खेलता था और हमेशा जीत जाता था। एक मोबाइल स्टोर पर उसकी अपने पड़ोसी किशोर से मुलाकात हुई।

दोनों ने गेम खेलने का फैसला लिया और जब अकीफ जीतने लगा तो दूसरे लड़के को संदेह हुआ कि उसकी तरफ से कोई और खेल रहा है। इसके बाद उसने अकीफ को एक साथ बैठकर खेलने की चुनौती दी। अकीफ तैयार हो गया। शनिवार रात दोनों आमने-सामने बैठकर खेलने लगे और अकीफ हार गया। इसके बाद कहासुनी शुरू हो गई और अकीफ ने दूसरे लड़के पर पत्थर फेंका। इससे गुस्साए लड़के ने अकीफ पर भारी पत्थर से प्रहार किया। उसका खून बहने लगा और वह गिर गया। दूसरा लड़का डर गया और उसके शरीर को केले और नारियल के पत्ते से ढंकने के बाद वहां से फरार हो गया। दुर्भाग्यपूर्ण घटना का जिक्र करते हुए शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने स्वजनों से बच्चों को मोबाइल फोन सौंपते समय नजर रखने का आग्रह किया है।

 

About rishi pandit

Check Also

अमरनाथ यात्रा चार दिन में 74 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये

जम्मू  कश्मीर में अमरनाथ मंदिर में पिछले चार दिनों में 74 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *