Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: सतना जिले में अब तक 761.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 19 सितंबर 2024 तक 761.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1149.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 501.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 757.5 मिमी, बिरसिंहपुर में 886 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 558 मि.मी., नागौद में 1026.1 मि.मी., जसो (नागौद) में 349 मि.मी. एवं उचेहरा में 861.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 582.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

मैहर जिले में अब तक 962.67 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 19 सितंबर 2024 तक 962.67 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 887.3 मि.मी., मैहर में 885.6 मि.मी. एवं रामनगर में 1115.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 546.57 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *