Tuesday , April 22 2025
Breaking News

Umaria: विवाह के तीन साल बाद अग्निदग्धा की शिकार हुई प्रसूता महिला की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उमरिया के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम घोघरी में आग से झुलसने से प्रसूता महिला के मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे इस हादसे की खबर ससुराल पक्ष वालों ने मायका पक्ष को दिया है।

घटना को देख प्राथमिक दृष्ट्या मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों की माने तो मृतिका प्रसूता शालिनी गौतम का विवाह 2021 में ग्राम घोघरी निवासी श्रीकांत पिता राम किशोर गौतम के साथ हुआ था। मृतिका परिजनों की माने तो अभी महीने भर पहले भी घरेलू हिंसा का शिकार मृतिका प्रसूता बेटी शालिनी घर से चली गई थी, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज की गई थी।

इस मामले में सोमवार को ससुराल पक्ष द्वारा जानकारी के बाद मायका पक्ष घटना स्थल ससुराल आया है और मृतिका को पुलिस की मदद से पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मृतिका के सगे भाई सतीश तिवारी निवासी ओबरा (थाना बरही) जिला कटनी ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बहन को जिंदा जलाया गया है और हत्या की गई है। इस मामले में ससुराल पक्ष के सभी लोग जो घटना के समय घर पर मौजूद थे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चंदिया पुलिस पहुंची है और ज़रूरी कार्रवाई की है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *