Monday , November 2 2026
Breaking News

बिहार के लोगों को अब ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिहार पुलिस ने नई पहल की, सड़क जाम की समस्या से मिलेगी राहत!

पटना
बिहार के लोगों को अब ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिहार पुलिस ने नई पहल की है। अब ट्रैफिक से जुड़ी हर समस्या की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। इसके लिए बिहार पुलिस  और मैप माई इंडिया के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी जानकारी लोगों को मोबाइल पर मुहैया कराई जाएगी।

पर्यटक स्थलों, अस्पताल, स्टेशन की भी मिलेगी जानकारी
इस मौके पर एडीजी यातायात सुधांशु कुमार ने बताया कि नेविगेशन ऐप के जरिए लोगों को आगे रोड बंद है, सड़क पर किसी तरह की रुकावट है, ट्रैफिक ज्यादा है, या धरने की वजह से भीड़ इकट्ठा है तो वैकल्पिक रास्ते की जानकारी वाहन चालकों को सीधे मोबाइल ऐप पर मिल जाएगी। साथ ही इसके माध्यम से लोग अस्पताल, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, पर्यटक स्थलों के नाम, धार्मिक स्थलों के नाम की भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। वहीं इमरजेंसी जैसे रैलियों, वीआईपी मूवमेंट, दुर्घटना की भी जानकारी मिलेगी।

 1अक्टूबर से पूरे बिहार में लागू होगा
साथ ही ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर से पूरे बिहार में लागू कर दिया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से सफर करने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी। वहीं नेविगेशन ऐप के माध्यम से तीन तरह की सूचना दी जाएगी, जिसमें पुलिस से मिली जानकारी, आम लोगों से ली गई सूचना, तस्वीर और बेसिक मैप शामिल है। बता दें कि "मैप माई इंडिया' के बारे में बताया गया कि यह एक स्वदेशी 27 वर्ष पुरानी कंपनी है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मैपिंग डाटा बेस विकसित किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के बाद बिहार चौथा ऐसा राज्य होगा, जहां नागरिकों को यातायात संबंधी सूचनाओं की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी।

 

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रीय सर्वे में सीएम योगी का जलवा, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर रहे यूपी के मुख्यमंत्री

लखनऊ  फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026' में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *