Friday , September 20 2024
Breaking News

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो गुटों में विवाद, फेंकी कुर्सियां और दी गई गलियां

दमोह

दमोह जिला कांग्रेस के द्वारा बस स्टैंड पर किसानों के समर्थन में किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो गुटों में विवाद हो गया, जिसमें जमकर कुर्सियां फेंकी गई। साथ ही एक दूसरे को गालियां दी गई। यह विवाद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी की नियुक्ति को लेकर है, जिस पर पिछले कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है।

बता दें कि बुधवार दोपहर जब धरना स्थल पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे तो कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनका विवाद हो गया, जिसके बाद एक पक्ष के द्वारा कुर्सियां फेंकी गई और गालियां दी गई। तब वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा इस मामले को शांत कराया गया। कांग्रेस के द्वारा सोयाबीन का समर्थन मूल्य का रेट बढ़ाने और किसानों को दिए जा रहे बड़े बिजली बिल को लेकर बस स्टैंड पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था।

किसानों के समर्थन में अपनी मांग रखी गई थी। कांग्रेस नेता किसानों को हो रही परेशानी को लेकर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी जैसे ही धरना स्थल पर पहुंचे तो उनका विवाद कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओं से हो गया और कांग्रेस नेताओं ने दृगपाल सिंह लोधी व उसके साथियों के ऊपर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया और गालियां देते हुए धरना स्थल से बाहर निकल आए। विवाद की स्थिति बनी तो युवा कांग्रेस अध्यक्ष वहां से चले गए इसके बाद अन्य कांग्रेसी नेताओं के द्वारा विवाद को शांत कराया गया।

कांग्रेस नेता रफीक खान ने कहा कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर दृगपाल सिंह लोधी की नियुक्ति की गई है, वह उसका विरोध करते हैं। क्योंकि यह व्यक्ति कांग्रेस की विचारधारा का नहीं है। विधानसभा चुनाव भी उसने लड़ा था, जिसे कुछ ही वोट मिले थे। इसका कोई जनाधार नहीं है। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी इसके द्वारा पैसों का लेनदेन किया गया था। इसके अलावा ब्राह्मण समाज के खिलाफ भी अपशब्द कहे थे, जिस व्यक्ति का सभी लोग विरोध कर रहे हैं, उसे जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने भोपाल में जाकर भी इसका विरोध किया था और जिले में भी इसका विरोध जता रहे हैं। जब तक इस नियुक्ति का निवारण नहीं हो जाता वह विरोध करेंगे। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्नचंद जैन का कहना है कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के दो पक्षों में कुछ मनमुटाव चल रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद को शांत कराया गया है।

About rishi pandit

Check Also

सिकल सेल पेशेंट सपोर्ट ग्रुप मीटिंग में पहुंचे कलेक्टर एवं जिपं सीईओ, कार्यों का जायजा लेकर अमले को दिए दिशा निर्देश

अनूपपुर जिला चिकित्सालय अनूपपुर के स्व सहायता भवन में सिकल सेल एनीमिया पेशेंट सपोर्ट ग्रुप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *