Sunday , November 1 2026
Breaking News

डॉटिन ने संन्यास के फैसले को बदलते हुए टीम में वापसी की

एंटीगुआ
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन ने अपने संन्यास के फैसले को बदलते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम में वापसी की है। क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से घोषित 15 सदस्यीय टीम में डिएंट्रा डॉटिन का नाम शामिल है। टीम में नेरिसा क्राफ्टन के रूप में एक अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल है।

सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष किशोर शालो ने टीम घोषणा के बाद कहा, “हमारी टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है।” उन्होंने कहा, “हमारे पास 19 साल के आसपास के कुछ खिलाड़ी हैं, मुझे लगता है कि जैदा अभी भी शायद युवा है और वहां एक या दो युवा खिलाड़ी हैं। इसलिए इस मिश्रण से वास्तव में खुश हूं।”उन्होंने कहा कि साथ ही मुझे लगता है कि हम सभी वेस्टइंडीज की टीम में डिएंड्रा डॉटिन को वापस देखकर उत्साहित हैं।

डॉटिन का हालिया फॉर्म विशेष रूप से उत्साहजनक है। वह डब्ल्यूसीपीएल 2024 लीग चरण में तीसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं, जिन्होंने चार पारियों में 28.25 की औसत और 111.88 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए एवं सत्र में दो से अधिक छक्के लगाने वाली एकमात्र बल्लेबाज भी थीं। उल्लेखनीय है कि महिला टी20आई में सबसे तेज शतक लगाने वाली डॉटिन ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में बारबाडोस की अगुआई करते हुए वेस्टइंडीज टीम में ‘अनुकूल’ माहौल नहीं होने पर अचानक संन्यास लेने का फैसला किया था।

महिला टी-20 विश्वकप के लिए घोषित की गई वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है : हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेरमेन कैम्पबेल, आलियाह एलीने, एफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसार, चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, डिएंड्रा डॉटिन, करिश्मा रामहरैक, मैंडी मंगरू, नेरिसा क्राफ्टन, कियाना जोसेफ, शमिला कॉनेल, स्टेफनी टेलर और जैडा जेम्स।

 

 

About rishi pandit

Check Also

ऑकलैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में 87 रनों से रौंदा

ऑकलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *