Saturday , October 31 2026
Breaking News

एकलव्य विद्यालय के 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार, बच्चों की हालत में हो रहा है सुधार

जगदलपुर

बस्तर जिला मुख्यालय के धरमपुरा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में गुरुवार रात करीब 12 बजे के बाद फूड पॉइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया। विद्यालय के 40 बच्चों को अचानक उल्टी होने और तबीयत बिगडने के बाद महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इन बच्चों का इलाज जारी है, जबकि घटना के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

जगदलपुर विधायक किरण देव आज सुबह महारानी अस्पताल पंहुचकर बीमार बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना एवं समुचित उपचार के निर्देश देते हुए प्रशासन को आवासीय विद्यालयों में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। महापौर सफीरा साहू साथ में बच्चों का हाल जाना। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वे पूरी तरह से स्वस्थ होने तक अस्पताल में ही रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छठवीं से दसवीं कक्षा में अध्यनरत लगभग 300 छात्रों ने रात का भोजन करने के बाद विश्राम करने चले गये। इस घटना की शुरूआत गुरुवार रात करीब 12 बजे के बाद कई बच्चों को उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद उनके साथी छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना विद्यालय के अधीक्षक को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार एम्बुलेंसों को तत्काल विद्यालय में बुलाया गया। गंभीर स्थिति में 25 बच्चों को रात में ही महारानी अस्पताल ले जाया गया, जबकि आज शुक्रवार की सुबह बाकी बच्चों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। विद्यालय प्रशासन और जिले का स्वास्थ्य विभाग इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं। इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

About rishi pandit

Check Also

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सुरक्षित, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा संकल्प – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ सशस्त्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *