MP Board of Secondary Education:digi desk/BHN/ भोपाल, मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं व 12वीं परीक्षा की समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया है। यह संशोधन ईद पर दो पेपरों के बीच गैप नहीं मिलने, एक समूह के दो पेपर एक ही दिन होने समेत अन्य कारणों से किया गया है। 12वीं की परीक्षा में जीव-विज्ञान, भारतीय संगीत, इनफॉरमेटिक प्रैक्टिसेस व 10वीं की परीक्षा में गणित के पेपर की तिथि में संशोधन किया गया है।
संशोधित समय सारिणी में 10वीं में गणित का पेपर 15 मई के स्थान पर 19 मई को होगा। यह पेपर ईद के त्योहार के कारण बदला गया है। 14 मई को ईद है। 12वीं में जीव-विज्ञान का पेपर 11 मई को था। अब यह पेपर 20 मई को होगा। दरअसल, 11 मई को ही 10वीं की सामान्य अंग्रेजी का पेपर है।
इस पेपर में सर्वाधिक विद्यार्थी शामिल होते हैं। कोरोना के चलते 12वीं का पेपर भी इस दिन होने से सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पाता। इस कारण जीव-विज्ञान के पेपर की तिथि बदल दी गई। भारतीय संगीत का पेपर 18 मई के स्थान पर 11 मई को किया गया है।
इसके अलावा सभी पेपर की तिथि पूर्वानुसार ही है। ये सभी परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच संपन्न् होंगी। बता दें कि मंडल ने 30 जनवरी को बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी जारी की थी। इसके अनुसार 10वीं की 30 अप्रैल से 15 मई तक और 12वीं की परीक्षा एक मई से 18 मई तक आयोजित की जा रही थी।
इनका कहना है
12वीं के कुछ विषयों में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्रों के बीच गैप कम मिल रही थी और 10वीं में ईद के त्योहार के कारण गणित के पेपर की तारीख में बदलाव किया गया है।
– एसके चौरसिया, जनसंपर्क अधिकारी, माशिम, भोपाल