सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।
स्टाम्प राजस्व वसूली के बडे़ बकायादारों से होगी वसूली
प्रमुख सचिव मुद्रांक शुल्क एवं महानिरीक्षक पंजीयन के निर्देशानुसार कलेक्टर आफ स्टाम्प के कार्यालय में बकाया राजस्व के गतिशील प्रकरणों में तेजी लायी जाएगी। जिला पंजीयक डॉ. कीर्ति सिंह ने बताया कि सतना और मैहर जिले के बड़े राजस्व बकायादारों को आरआरसी के प्रकरणों में कई बार मांग पत्र एवं कुर्की वारंट जारी करने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराई जा रही है। कुल 25 बकायादारों पर 32 लाख 61 हजार 614 रूपये का राजस्व वसूली बकाया है।
प्रमुख सचिव के निर्देशों के परिपालन में राजस्व वसूली के लिए लंबित आरआरसी के प्रकरणों में बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर म.प्र. भू-राजस्व संहिता की धारा 146, 147 के प्रावधानों के अनुसार वसूली के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस सूचना को चल सम्पत्ति की कुर्की वारन्ट की तामीली मानी जायेगी।
आरआरसी के बड़े बकायादारों में डेलौरा के मनोज सिंह पर 33 हजार 90 रूपये, कृष्णनगर सतना के दिलीप/राकेश वलैया पर 1 लाख 22 हजार 313, सितपुरा नागौद के राजललन/विपिन पटेल पर 32 हजार 384, ग्राम पोस्ट भीषमपुर अमरपाटन के उपेन्द्र कुमार मिश्रा पर 24 हजार 352, मुख्त्यारगंज गली नम्बर-4 सतना की श्रीमती सीमा सिंह पर 3 हजार 380, सिंधी कैम्प सतना के किशोर कुमार सावनानी पर 1 लाख 9 हजार 360, धवारी सतना के महेश तिवारी पर 1 लाख 30 हजार 522, कटरा बाजार मैहर के राजेन्द्र नामदेव पर 1 लाख 58 हजार 358, ग्राम पोस्ट कोरिगवां तहसील अमरपाटन के उपेन्द्र सिंह पर 44 हजार, बगहा सतना की सुमन पाठक तथा श्रीमती राजकुमारी पाठक पर 4 लाख 99 हजार 970, मुख्त्यारगंज सतना के देवव्रत सिंह पर 61 हजार 739, सोहावल के रामभद्राचार्य पर 16 हजार 577, देवधरा तालाब के पास मैहर के अन्नपूर्णा प्रसाद तिवारी पर 1 लाख 1 हजार 732, किला चौक पुरानी बस्ती मैहर की कुसुम सोनी पर 12 हजार 860, स्वामीजी चौक मुख्त्यारगंज सतना की शालनी अग्रहरी पर 3 लाख 94 हजार 455, देवधरा तालाब के पास मैहर के अन्नपूर्णा प्रसाद तिवारी पर 1 लाख 23 हजार 347, प्रणामी मंदिर रोड सतना के हीरालाल मिश्रा पर 3 लाख, प्रेमनगर रेल्वे फाटक के पास सतना के महेन्द्र वाजपेयी पर 1 लाख 39 हजार 418, कटरा बाजार मैहर के राजेन्द्र कुमार नामदेव तथा वल्लम नगर मैहर की श्रीमती शशि मिश्रा पर 1 लाख 56 हजार 375, शारदा सदन रीवा रोड सतना के मनोज कटारे पर 1 लाख 50 हजार 346, शारदा सदन रीवा रोड सतना के मनोज कटारे पर 4 लाख 47 हजार 98, कोलगवां एकेएस यूनिवर्सिटी महदेवा सतना की प्रीती सोनी पर 45 हजार 713, कोलगवां एकेएस यूनिवर्सिटी महदेवा सतना की श्रीमती प्रीती सोनी पर 28 हजार 306, कोलगढी तहसील उचेहरा के मो. जलील पर 1 हजार 928 और मेसर्स दीवान लाइम कंपनी मैहर द्वारा केजेएस सीमेंट लिमिटेड मैहर पर 1 लाख 25 हजार 991 रूपये की स्टाम्प राजस्व बकाया है।
चित्रकूट में लीला गुरूकुल संस्थान की स्थापना हेतु भूमि आवंटित
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मझगवां के प्रतिवेदन के आधार पर मौजा रजौला की आराजी नं.-69/2 रकबा 4.047 हेक्टेयर का अंश भाग 1.618 हेक्टेयर लीला गुरूकुल संस्थान चित्रकूट की स्थापना हेतु भूमि मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग को आवंटित की गई है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मझगवां को शासकीय अभिलेख में दुरूस्त कराने तथा भूमि का अधिपत्य मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग को सौपे जाने के निर्देश दिए हैं।
नवीन पोर्टल पर ऑनलाइन जन्म प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध
जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन अधिनियम 2023 द्वारा 11 अगस्त 2023 से प्रत्येक बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा जो कि बच्चे के स्कूल में प्रवेश, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्रायविंग लाईसेंस इत्यादि के लिये आवश्यक होगा। जन्म प्रमाण-पत्र जन्म स्थान एवं जन्म तारीख का वैधानिक दस्तावेज होगा। संशोधित अधिनियम-2023 के आधार पर भारत के महारजिस्ट्रार तथा म.प्र. के मुख्य रजिस्ट्रार के निर्देशन मे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिये नवीन पोर्टल विकसित किया गया है।
इस पोर्टल से आम जन सीधे ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाण पत्र अपने ई-मेल पर प्राप्त कर सकेंगे। यह पोर्टल यूजर फ्रेंडली और बहुत सरल है। पोर्टल पर आवेदक द्वारा दिया गया डाटा पोर्टल पर सुरक्षित भी रहेगा। जन्म मृत्यु पंजीकरण संशोधन अधिनियम 2023 तथा नवीन विकसित सी.आर.एस. पोर्टल पर विस्तृत जानकारी सभी रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार तथा शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सालयो का समाधान भी किया गया।