Friday , April 25 2025
Breaking News

OMG! कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाला 7 इंच का प्लास्टिक पाइप, दर्द हुआ तो…

  1. विचाराधीन कैदी ने उठाया खौफनाक कदम
  2. इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
  3. कैदी थावे थाना क्षेत्र के चनावे मंडल कारा में बंद था

गोपालगंज।  गोपालगंज जेल में एक कैदी ने ऐसी खतरनाक हरकत कर दी, जिससे उसकी जान पर बन आई। कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का पाइप डाल लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे जेल से सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया है।

मन किया तो पाइप डाल लिया

कैदी ने पूछताछ में बताया कि उससे ऐसा करने का मन हुआ,तो 7 इंच लंबा पाइप मलद्वार के रास्ते डाल दिया। पाइप पेट के अंदरूनी हिस्से में फंस गया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई।

कैदी की हालत हुई नाजुक

गोपालगंज सदर अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, एक्स-रे में पता चला है कि कैदी के गुप्तांग में प्लास्टिक पाइप डाला गया था। एक्स-रे देखने के बाद पता चलता है कि कोई पतली चीज थी, जिसे ऑपरेशन के बाद ही निकाला जा सकता है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने रविवार को अपने मलद्वार में पाइप जैसी चीज डाल ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

डॉक्टर ने एक्स-रे कराया

दर्द होने पर कैदी ने इसकी जानकारी जेल अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक के निर्देश पर कैदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने उसके पेट का एक्स-रे किया।

चिकित्सकों का कहना है कि इसके प्राइवेट पार्ट से पतले और लंबे पाइप को नहीं निकाला गया तो इलाज के लिए बाहर भेजना पड़ सकता है। बता दें कैदियों की ऐसी हरकत का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी एक कैदी ने मोबाइल निगल लिया था।

About rishi pandit

Check Also

आतंकी हमले को लेकर देश स्तब्ध और आहत है, अरिजीत सिंह ने कैंसल किया चेन्नई म्यूजिक कॉन्सर्ट

मुंबई जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश स्तब्ध और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *