Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: कलेक्टर श्री वर्मा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह स्वतंत्रता दिवस समारोह के पल-प्रतिपल निर्धारित कार्यक्रमानुसार 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे से 9.05 तक ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे। प्रातः 9.05 बजे से 9.10 तक परेड का निरीक्षण, प्रातः 9.10 बजे से 9.40 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्रातः 9.40 बजे से 10 बजे तक मार्च पास्ट, प्रातः 10 बजे से 10.30 तक पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन एवं प्रातः 10.30 से पुरूस्कार वितरण किया जायेगा।
–
पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री आज मैहर में करेंगी ध्वजारोहण
प्रदेश की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह 15 अगस्त गुरूवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे मैहर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यमंत्री प्रातः 11 बजे बालक हायर सेकेन्ड्री स्कूल मैहर में छात्र-छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोज में शामिल होंगी। इसी प्रकार राज्यमंत्री दोपहर 1 बजे मैहर से प्रस्थान कर सायं 5 बजे बैढन सिंगरौली पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी।

मैहर में बंद रहेगी कम्पोजिट मदिरा दुकानें
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मैहर श्रीमती रानी बाटड द्वारा जारी आदेशानुसार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 (एक दिवस) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस के तहत मैहर जिले की समस्त कम्पोजिट देशी/विदेशी मदिरा दुकानें, वाईन की फुटकर बिक्री (रिटेल आउटलेट), होटल बार (एफ, एल-3), 15 अगस्त को पूर्णतः बंद रखी जायेगी। मदिरा दुकानों पर बिक्री निषेध रहेगी एवं सम्पूर्ण जिले में मदिरा परिवहन पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। शुष्क दिवस में कही भी मदिरा का अवैध विक्रय न हो तथा यह सुनिश्चित कर सतत निगरानी रखी जाये।

आज बंद रहेगी कम्पोजिट मदिरा दुकानें
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 (एक दिवस) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस के तहत सतना जिले की समस्त कम्पोजिट देशी/विदेशी मदिरा दुकानें, वाईन की फुटकर बिक्री (रिटेल आउटलेट), होटल बार (एफ, एल-3), देशी मद्य भण्डारण सतना, इकाईयां 15 अगस्त को पूर्णतः बंद रखी जायेगी। मदिरा दुकानों पर बिक्री निषेध रहेगी एवं सम्पूर्ण जिले में मदिरा परिवहन पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। शुष्क दिवस में कही भी मदिरा का अवैध विक्रय न हो तथा यह सुनिश्चित कर सतत निगरानी रखी जाये।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अमरपाटन में निकाली गई रैली

जिले में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में रैलियां निकाली जा रही है। इसी क्रम को लेकर अमरपाटन में बुधवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में पूरे अमरपाटन क्षेत्र में भ्रमण कर रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *