Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: आवेदन देते ही सोहौला के जयलाल को मिली कान की मशीन


जनसुनवाई में 70 प्रकरणों की हुई सुनवाई


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मंगलवार की जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर एलआर जांगडे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्यायें सुनी। जनसुनवाई में 70 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विकासखण्ड सोहावल अंतर्गत सोहौला निवासी जयलाल दाहिया जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे। डिप्टी कलेक्टर को आवेदन देकर उन्होंने कान की मशीन दिलाये जाने की मांग की। जयलाल को जनसुनवाई में ही तत्काल कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। आवेदन देते ही समस्या का समाधान पाकर जयलाल दाहिया बहुत खुश हुए। उन्होंने शासन प्रशासन को ह़दय से धन्यवाद दिया। जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीन का कब्जा दिलाने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, भरण-पोषण और संबल योजना के लाभ संबंधी आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे।

मैहर जिले में 45 आवेदनों पर हुई सुनवाई
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 45 आवेदकों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम विकाश सिंह, जनपद सीईओ प्रतिपाल बागरी, श्रम निरीक्षक नरेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान गुगडी बाई रजक पति मेनेजर रजक ग्राम झांझबरी बदेरा ने बताया कि हम अत्यंत गरीब है। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते है। गरीबी रेखा का कार्डधारक है विद्युत विभाग द्वारा बिना मीटर रीडिंग के मनमाना बिल भेजा जाता है शिकायत करने पर बताया गया कि मीटर खराब है। जिसे बदलने के लिए विभाग द्वारा पांच हजार रुपए की मांग की जा रही है। इसी तरह श्रृष्टि दहिया पिता रामपाल दहिया ग्राम ककरा ने बताया की पिता ऑटो चालक है और बीपीएल कार्ड धारक है जिसके अंतर्गत छोटे भाई विवेक का मिनिलैंड विद्यालय में एडमिशन किया गया था जो की कक्षा 10वीं तक पढ़ाया गया और अब टीसी (स्थानान्तरण प्रमाण) पत्र देने से मना किया जा रहा है। इसी प्रकार बेणी लाल पटेल पिता शंकर प्रसाद पटेल निवासी ग्राम धतूरा ने बताया की मेरे चार बच्चे जो कि मैहर के डिफेंस एकडमी विद्यालय में अध्ययन कर रहे थे। विद्यालय के द्वारा बताया गया कि तीन बच्चों पर एक बच्चे की फीस माफ करने की बात कही गई थी। लेकिन अब टीसी स्थानान्तरण प्रमाण पत्र देने से मना करते हुए 73 हजार रुपए की मांग की जा रही है। सभी आवेदनों के आधार पर कलेक्टर श्रीमती बाटड ने विभागीय जिला अधिकारी को संबंधित मामले की जांच करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर निराकरण के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुभाष मिश्रा को तत्काल कार्यवाही करते हुए आकांक्षा पटेल की टीसी डिफेन्स एकेडमी विद्यालय एवं श्रष्टि दहिया की मिनीलैंड विद्यालय से टीसी दिलाई गई। स्कूल से टीसी मिल जाने पर आकांक्षा पटेल और श्रृष्टि दाहिया ने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *